राजस्थान से लाया जा रहा 1000 KG जहरीला पनीर नष्ट, 22 लाख का माल गड्ढे में दबाया, मचा हड़कंप

Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Sep, 2026 01:04 PM

1000 kg of poisonous cheese being brought from rajasthan destroyed

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का कड़ा प्रहार जारी है। विभाग की टीम ने कोसीकलां इलाके में नाकाबंदी कर एक पिकअप गाड़ी से करीब 1,000 किलोग्राम संदिग्ध और दूषित पनीर बरामद किया है। अफसरों को...

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का कड़ा प्रहार जारी है। विभाग की टीम ने कोसीकलां इलाके में नाकाबंदी कर एक पिकअप गाड़ी से करीब 1,000 किलोग्राम संदिग्ध और दूषित पनीर बरामद किया है। अफसरों को पनीर की क्वालिटी पर भारी शक था, जिसके बाद मौके पर ही सैंपल लेकर करीब 22 लाख रुपए की कीमत वाले इस पूरे पनीर को गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिया गया। यह जहरीला पनीर राजस्थान के कामां इलाके से मथुरा के बाजारों में सप्लाई करने के लिए लाया जा रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक, आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग इन दिनों जिले भर में सघन जांच अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान सीमा से सटे इलाकों के जरिए मथुरा में भारी मात्रा में नकली व दूषित पनीर की खेप भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने कोसीकलां क्षेत्र के नंदगांव रोड पर चेकिंग प्वाइंट लगाया। इसी दौरान राजस्थान की तरफ से आ रही एक बोलेरो गाड़ी को रोका गया। जब गाड़ी के पिछले हिस्से की तलाशी ली गई, तो उसमें कट्टों और ट्रों में भरकर रखा करीब एक क्विंटल (1,000 किग्रा) मिलावटी पनीर देखकर टीम भी हैरान रह गई।

ये भी पढ़ें:- किराए का कमरा, प्रिंटर और 5वीं पास मास्टरमाइंड: 50, 100 और 500 की नकली करेंसी के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट

शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि यह पनीर राजस्थान के कामां स्थित एक निजी डेयरी से लोड किया गया था और इसे मथुरा शहर व आसपास के इलाकों की दुकानों में खपाने की तैयारी थी। पनीर की महक, रंग और टेक्सचर देखते ही अधिकारियों को इसके मिलावटी होने का पूरा अंदेशा हो गया। सेहत के लिए बेहद हानिकारक और खतरनाक मानते हुए विभाग ने तुरंत नियमानुसार पनीर के दो अलग-अलग सैंपल सील किए और बाकी बचे पूरे 1,000 किलो पनीर को मौके पर ही बुलडोजर/जेसीबी की मदद से गड्ढे में दबाकर नष्ट करा दिया।

मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की यह महज 30 दिनों के भीतर तीसरी बड़ी और सख्त कार्रवाई है। इससे पहले भी विभाग 2 अलग-अलग छापों में हजारों किलो मिलावटी पनीर जब्त कर नष्ट करा चुका है। त्योहारों के सीजन में पनीर, मावा और दूध की मांग अचानक बढ़ जाती है, जिसका फायदा उठाकर राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों से नकली व केमिकल युक्त पनीर सप्लाई करने वाला सिंडिकेट सक्रिय हो जाता है। इस ताजा कार्रवाई के बाद जिले भर के थोक व खुदरा डेयरी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!