Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Sep, 2026 01:26 PM

बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक स्वरूप देते हुए सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर साझा करने के आरोप में एक युवक के...
Ballia News: बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक स्वरूप देते हुए सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर साझा करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, सियर विधानसभा क्षेत्र से सुभासपा के अध्यक्ष डॉ. हरिनाथ राजभर की तहरीर पर उभांव थाने में बुधवार रात कलीम नामक युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता, घृणा या द्वेष पैदा करने वाली झूठी सूचना जानबूझकर फैलाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि कलीम ने मंत्री ओम प्रकाश राजभर की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक स्वरूप दिया और उस आ8 सितंबर को अपने फेसबुक खाते से साझा किया।
ये भी पढ़ें:- हरदोई से भागे, लखनऊ में रचाई शादी... फिर गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में उठाया ऐसा कदम
थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हरकत थाना क्षेत्र के बिठूआ गांव निवासी कलीम ने की है। पुलिस को उसके मुंबई में होने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।