Sambhal News: सज धज कर मंडप में दुल्हन करती रही इंतजार, मौके पर दूल्हे ने कर डाली ऐसी डिमांड कि टूट गई शादी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Nov, 2024 01:26 PM

the bride kept waiting in the mandap the wedding procession did not come

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां जिले के नखासा थाना क्षेत्र में एक युवक ने उसके पड़ोस में रहने वाली महिला का घर उजाड़ दिया। उसने महिला के पति को महिला के खिलाफ अच्छी...

Sambhal News:(मुजम्मिल दानिश) उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां जिले के नखासा थाना क्षेत्र में एक युवक ने उसके पड़ोस में रहने वाली महिला का घर उजाड़ दिया। उसने महिला के पति को महिला के खिलाफ अच्छी बुरी बातें कहीं और फिर महिला का तलाक करा दिया। इसके बाद शातिर युवक ने महिला को अपनी बातों में फंसाया।युवक ने महिला का शारीरिक और मानसिक शोषण किया, जिसके बाद बात उन दोनों की शादी तक जा पहुंची।

हाथों में मेंहदी लगाकर इंतजार करती रही दुल्हन, नहीं आई बारात
मिली जानकारी के मुताबिक, जिसके बाद समाज, महिला और युवक के परिवार वालों ने दोनों की शादी कराने का फैसला किया। युवक के परिवार वालों ने महिला के परिवार से शादी की तैयारियों के लिए कुछ वक्त मांगा और 5 नवम्बर को 50 लोगों की बारात लाकर इज्जत के साथ उनकी बेटी को विदा कर ले जाने की बात कही। इस बात पर राजी होते हुए महिला पक्ष के लोग लड़की को विदा करने की तैयारियों में लग गए। लेकिन शादी से दो दिन पहले लड़के वालों ने दहेज में कार और 50 कि जगह 500 लोगों की बारात लाने की बात कही। जिसे सुनकर गरीब परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़के वालों ने कहा कि अगर वो कार और 500 लोगों को खाना नहीं देते हैं, तो बारात नहीं लेकर आएंगे।

आखिरी वक्त में दूल्हे वालों ने दहेज में मांगी कार
वहीं अब लड़के वालों की मांग की शिकायत लड़की वालों ने संभल पुलिस अधीक्षक से भी की। तय तारीख के मुताबिक 5 नवंबर, मंगलवार को बरात आनी थी, लेकिन लड़के वाले बरात लेकर नहीं पहुंचे। लड़की हाथों में मेहंदी लगाए दूल्हे का इंतजार करती रही... लड़की के परिवार वालों ने शादी की पूरी तैयारी की हुई थी लेकिन कार की मांग न पूरी करने की वजह से उनकी बेटी की बारात ही नहीं आई। अब पूरा परिवार मायूस है  क्योंकि बेटी बिना ब्याह के घर में बैठी है।

लड़की वालों ने पुलिस से की शिकायत, CM से मांगा इंसाफ
आपको बता दें कि थाना नखासा के तुर्तीपुर में समा, जिसकी बारात आने वाली थी।  उसकी 5 साल पहले अजीम के साथ शादी हुई थी।वो शादी टूट चुकी है, अब उसकी दूसरी शादी इसी युवक से होनी जा रही थी, बारात का इंतजार करते लड़की वालों को शाम से रात बीत गई लेकिन बारात पहुंची ही नहीं। अब लड़की वालों ने लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने योगी और मोदी से अपील की है कि महिला सुरक्षा के जिस तरह से न्याय मिला है उन्हें भी न्याय मिलना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!