Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Jun, 2025 09:27 AM

Meerut News: उत्तर प्रदेश मेंके मेरठ जिले में थाना दौराला क्षेत्र के समोली गांव में एक बार फिर सांपों का आतंक लौट आया है। कुछ दिन पहले जिस घर से 52 सांप निकले थे, उसी घर से अब एक बार फिर 7 सांप निकलने से गांव में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों...
Meerut News: उत्तर प्रदेश मेंके मेरठ जिले में थाना दौराला क्षेत्र के समोली गांव में एक बार फिर सांपों का आतंक लौट आया है। कुछ दिन पहले जिस घर से 52 सांप निकले थे, उसी घर से अब एक बार फिर 7 सांप निकलने से गांव में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है और सभी में डर फैला है।
पहले 52 सांप, अब फिर से 7 निकले
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले गांव के एक घर से एक साथ 52 सांप निकले थे, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। डर के कारण ग्रामीणों ने उन सांपों को मारकर गड्ढे में दबा दिया था। लेकिन अब फिर उसी घर से 7 नए सांप निकलने की खबर ने सबको चौंका दिया।
वन विभाग ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
जैसे ही 7 सांपों के निकलने की खबर मिली, वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी सांपों को सुरक्षित पकड़कर बोतलों में बंद कर लिया। विभाग ने बताया कि इन सांपों को बाद में जंगल में छोड़ा जाएगा।
गांव में फैला डर
गांव के लोग इस घटना के बाद बहुत डरे हुए हैं। सभी अपने घरों और आसपास के इलाकों में ज्यादा सतर्कता बरत रहे हैं। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर एक ही घर में बार-बार इतने सारे सांप क्यों निकल रहे हैं। कुछ लोगों को शक है कि घर के नीचे कोई सांपों का बिल या ऐसा स्थान हो सकता है जो उन्हें आकर्षित कर रहा हो।
सांप मारना अपराध है, वन विभाग की चेतावनी
वन विभाग ने साफ कहा है कि सांपों को मारना कानूनन अपराध है। यह वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट, 1972 के तहत आता है और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। विभाग ने लोगों से कहा है कि अगर सांप दिखाई दे तो तुरंत सूचना दें, लेकिन खुद कोई नुकसान ना पहुंचाएं।
ग्रामीणों की मांग: स्थाई समाधान चाहिए
गांव वालों का कहना है कि हर कुछ दिन में सांप निकलने से उनका जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि इस समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाए। लोग चाहते हैं कि घर और आसपास की गहन जांच की जाए और सुरक्षा के उपाय अपनाए जाएं।