Edited By Rohini Oberoi,Updated: 15 Jul, 2026 02:14 PM

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र ने उसी स्कूल की 10वीं की नाबालिग छात्रा को अपनी बातों में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
Bijnor Minor Girl Rape Case : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र ने उसी स्कूल की 10वीं की नाबालिग छात्रा को अपनी बातों में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के साथ ही आरोपी ने छात्रा का एक अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया जिसके बल पर बाद में उसने और उसके दोस्त ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
परेशान होकर परिजनों ने पुलिस की शरण ली जिसके बाद नजीबाबाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ा शिकंजा कसते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच और पीड़िता के परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक इस वारदात को बहुत ही शातिराना ढंग से अंजाम दिया गया। आरोपी छात्र फरहान ने पहले अपने ही स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से जान-पहचान बढ़ाई। धीरे-धीरे उसने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
17 मई 2025 को आरोपी फरहान पीड़िता को बहला-फुसलाकर इलाके के ही एक कैफे में ले गया। वहां उसने छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। वारदात के दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल से पीड़िता का एक अश्लील वीडियो भी चुपके से बना लिया जिसका इस्तेमाल उसने बाद में ब्लैकमेलिंग के हथियार के रूप में किया।
यह भी पढ़ें: Bank Holiday: 16 और 17 जुलाई को लगातार दो दिन इन प्रमुख राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जानें कहां-कहां रहेगी छुट्टी और क्यों?
वहीं दुष्कर्म की वारदात के बाद भी पीड़िता की मुश्किलें कम नहीं हुईं। आरोपी और उसके दोस्त ने मिलकर उसे मानसिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित किया। फरहान ने न केवल छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी दी बल्कि वह अश्लील वीडियो अपने दोस्त हारिस को भी भेज दिया।
वीडियो हाथ लगते ही हारिस भी इस अपराध में शामिल हो गया। वह भी पीड़िता को डराने-धमकाने लगा और वीडियो सार्वजनिक करने के नाम पर दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। दोनों की लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पूरी आपबीती अपने परिवार को बताई।
यह भी पढ़ें: Skin Infection: प्राइवेट पार्ट में पसीना और तेज खुजली से पड़ रहें हैं लाल गोल छल्ले, तो न करें इसे इग्नोर, जल्दी से...
तुरंत थाने लेकर पहुंचे पीड़िता के दादा
नाबालिग पोती के साथ हुई इस खौफनाक वारदात को सुनने के बाद पीड़िता के दादा तुरंत उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आ गया। इस मौके पर नजीबाबाद की क्षेत्राधिकारी (CO) आकांक्षा गौतम ने बताया कि पीड़िता के दादा की शिकायत पर मुख्य आरोपी छात्र फरहान और उसके सहयोगी दोस्त हारिस के खिलाफ संबंधित धाराओं (पॉक्सो एक्ट और अन्य संगीन धाराओं) के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस की टीमें इस मामले की बारीकी से जांच कर रही हैं।