'धोती-कुर्ता और साड़ी...' प्रयागराज के इस प्रसिद्ध मंदिर में वेस्टर्न कपड़ों पर पाबंदी, गर्भगृह में प्रवेश के लिए अब मानना होगा यह नया नियम

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Jul, 2026 02:38 PM

dress code issued for devotees at mankameshwar temple in prayagraj

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के प्राचीन श्री मनकामेश्वर मंदिर में अब गर्भगृह में प्रवेश और पूजा-अर्चना को लेकर नए नियम लागू कर दिए गए हैं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य कर दिया है। आधुनिक परिधानों में आने वाले श्रद्धालुओं को...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के प्राचीन श्री मनकामेश्वर मंदिर में अब गर्भगृह में प्रवेश और पूजा-अर्चना को लेकर नए नियम लागू कर दिए गए हैं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य कर दिया है। आधुनिक परिधानों में आने वाले श्रद्धालुओं को अब गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। सावन के पावन माह से पहले प्रयागराज के प्राचीन श्री मनकामेश्वर मंदिर में ड्रेस कोड लागू किया गया है।

ये भी पढ़ें:- 'अखिलेश जी सुनिए, मुझे क्या मिला...' SP छोड़ने के बाद पूजा पाल का वो पोस्ट, जिसने UP की राजनीति में ला दिया भूचाल

मंदिर प्रशासन के अनुसार गर्भगृह में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में ही प्रवेश मिलेगा। मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जींस, टी-शर्ट, रिप्ड जींस और हाफ पैंट पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। पुरुष श्रद्धालुओं को रुद्राभिषेक और विशेष पूजा के दौरान धोती-कुर्ता पहनना अनिवार्य होगा, जबकि महिलाओं को साड़ी या सलवार-सूट जैसे पारंपरिक परिधान में ही पूजा करने की अनुमति मिलेगी।

ये भी पढ़ें:- 'मुस्लिम वोट छोड़ो और मथुरा से ईदगाह हटाओ'... केशव मौर्य के इस सीधे वार पर भड़की सपा, राज्यपाल से की बड़ी मांग

मंदिर प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य मंदिर की गरिमा, धार्मिक मर्यादा और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करना है। श्रद्धालुओं से भी नए नियमों का पालन करने और मंदिर की पवित्रता बनाए रखने की अपील की गई है।आस्था और परंपरा के संगम के रूप में पहचाने जाने वाले श्री मनकामेश्वर मंदिर में लागू यह नया ड्रेस कोड अब चर्चा का विषय बना हुआ है। सावन में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन ने पहले से ही इन नियमों की जानकारी जारी कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!