'SSP से सीधे संबंध हैं, नौकरी दिला दूंगा...', दरोगा ने पहले बनाए शारीरिक संबंध, फिर हड़पे ₹8 लाख के जेवर, और अब...

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Jul, 2026 07:35 AM

police officer was accused of exploitation by giving false promise of marriage

उत्तर प्रदेश में बरेली के सिरौली थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक पर एक महिला ने शादी और नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी....

Bareilly News: उत्तर प्रदेश में बरेली के सिरौली थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक पर एक महिला ने शादी और नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि महिला ने मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई और अपने आरोपों के समर्थन में कुछ साक्ष्य भी प्रस्तुत किए।

महिला ने तस्वीरें सौंपकर खुद को बताया दारोगा की दूसरी पत्नी
बरेली के बारादरी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एसएसपी अनुराग आर्य से उनके कार्यालय में मुलाकात कर दावा किया कि वह सिरौली थाने में तैनात उपनिरीक्षक नरेश बाबू की दूसरी पत्नी है। उसने अधिकारी के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो भी साक्ष्य के रूप में सौंपे। महिला ने बताया कि वर्ष 2022 से पति के साथ विवाद के कारण वह अलग रह रही है। उसने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 में पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए वह बारादरी थाने गई थी, जहां उसकी मुलाकात उस समय वहां तैनात उपनिरीक्षक नरेश बाबू से हुई।

नौकरी का झांसा और शादी का वादा
महिला के अनुसार, उपनिरीक्षक ने उसकी शिकायत सुनने के बाद मदद का भरोसा दिलाया। उसने दावा किया कि पुलिस विभाग में उसका अच्छा प्रभाव है और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सीधे संबंध होने के कारण वह उसे नौकरी दिला सकता है। महिला का आरोप है कि उपनिरीक्षक ने अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे विवाह करने का भी वादा किया। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद उपनिरीक्षक उसके संपर्क में रहा और उसके घर आने-जाने लगा। इस दौरान उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने कहा कि उसने उपनिरीक्षक पर भरोसा किया क्योंकि उसे विश्वास था कि वह उससे शादी करेगा। उसके अनुसार, पिछले वर्ष करवा चौथ के बाद उपनिरीक्षक उसके घर में ही रहने लगा।

₹8 लाख के जेवर हड़पे, दारोगा नरेश बाबू सस्पेंड
महिला का आरोप है कि फरवरी 2026 में उपनिरीक्षक ने अपने बेटे की शादी का हवाला देकर उससे लगभग 8 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण ले लिए। बाद में जब उसने आभूषण वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगा और दबाव बनाने पर उसे धमकाने लगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्रारंभिक जांच के आधार पर सिरौली थाने के उपनिरीक्षक नरेश बाबू को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की विभागीय जांच पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अंशिका वर्मा को सौंपी गई है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!