अवैध संबंध का शक और सगाई में सरेआम मर्डर... शादी के जश्न के बीच चली गोलियां, एक क्लिक में जानें पूरी इनसाइड स्टोरी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Jul, 2026 07:43 AM

man shoots dead cousin on suspicion of having illicit relations with wife

मथुरा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से अवैध संबंधों के शक में समारोह में शामिल होने पहुंचे अपने चचेरे भाई की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष...

Mathura News: मथुरा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से अवैध संबंधों के शक में समारोह में शामिल होने पहुंचे अपने चचेरे भाई की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

सगाई समारोह के जश्न के बीच भाई पर तानी लाइसेंसी पिस्तौल
रिफाइनरी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण तिवारी ने रविवार को बताया कि शनिवार की शाम को हाईवे थाना क्षेत्र के गोवर्द्धन मार्ग पर स्थित ज्योति फार्म हाउस परिसर में नौहझील थाना क्षेत्र के पारसौली गांव निवासी सुभाष प्रधान की बेटी का सगाई समारोह आयोजित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि समारोह में पहुंचे पारसौली गांव के ही निवासी पवन चौधरी ने अपने चचेरे भाई गजेंद्र चौधरी (28) पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोलियां बरसाना शुरु कर दिया।

गोलीबारी से मची भगदड़, अस्पताल में तोड़ दम... अवैध संबंध का शक
तिवारी ने बताया कि इस घटना से समारोह में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे, मगर कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाते हुए आरोपी पवन चौधरी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल गजेंद्र चौधरी को उसके परिजन अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, पवन चौधरी ने बयान दिया है कि उसे शक था कि गजेंद्र के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे, इसीलिए उसने वारदात को अंजाम दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!