दर्दनाक हादसा: कैंसर का इलाज कराकर लौट रहे परिवार की कार खड़े ट्रक से टकराई, ससुर-बहू की दुखद मौत

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 11 Jul, 2026 09:13 AM

bhadohi speeding car rams into stationary truck 2 dead

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर एक अत्यंत दुखद और दर्दनाक हादसा सामने आया है। वाराणसी के अस्पताल से कैंसर का इलाज कराकर अपने घर लौट रहे एक ही परिवार के लोग इस हादसे का शिकार हो गए। हाईवे के किनारे खड़े एक ट्रक में तेज...

Bhadohi Road Accident : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर एक अत्यंत दुखद और दर्दनाक हादसा सामने आया है। वाराणसी के अस्पताल से कैंसर का इलाज कराकर अपने घर लौट रहे एक ही परिवार के लोग इस हादसे का शिकार हो गए। हाईवे के किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार कार के पीछे से टकरा जाने के कारण कैंसर पीड़ित बुजुर्ग और उनकी बहू की मौत हो गई जबकि कार चला रहा बेटा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

इस मौके पर औराई के थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना देर शाम थाना क्षेत्र के कटका गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के चिलबिला क्षेत्र निवासी शिवम अग्रवाल (30) अपनी पत्नी प्रगति अग्रवाल (26) और पिता प्रभात अग्रवाल (65) के साथ वाराणसी के भाभा कैंसर अस्पताल से घर लौट रहे थे। 

प्रभात अग्रवाल की भाभा कैंसर अस्पताल में कीमोथेरेपी हुई थी। सिंह के अनुसार शिवम कार चला रहे थे और उनकी पत्नी आगे की सीट पर बैठी थीं जबकि कैंसर से पीड़ित उनके पिता पीछे की सीट पर बैठे थे। उन्होंने बताया कि कटका गांव के पास राजमार्ग के किनारे कई ट्रक खड़े थे और इसी दौरान तेज रफ्तार कार एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। 

यह भी पढ़ें: Heavy Rainfall Warning: अगले 24 घंटे भारी, देश के 20 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का हाई अलर्ट जारी

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार प्रगति अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल पिता एवं पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां इलाज के दौरान प्रभात अग्रवाल ने भी दम तोड़ दिया। 

उसने बताया कि शिवम अग्रवाल की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें देर रात उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार उसने ट्रक और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। उसने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!