गाजियाबाद में बर्थडे पार्टी में बुलाकर युवक की चाकू से गोदकर ह*त्या, दोस्तों ने सीने-पेट पर किए ताबड़तोड़ वार, आंतें बाहर आईं

Edited By Purnima Singh,Updated: 03 Jul, 2026 01:30 PM

youth mur dered by friends at birthday party

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना इलाके के न्यू शांति नगर में एक जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर 24 साल के एक युवक की उसके दोस्तों ने कथित तौर पर चाकू से प्रहार करके हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृतक...

Ghaziabad News : गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना इलाके के न्यू शांति नगर में एक जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर 24 साल के एक युवक की उसके दोस्तों ने कथित तौर पर चाकू से प्रहार करके हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृतक की पहचान न्यू शांति नगर के रहने वाले मोहित शर्मा के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि परिजन का कहना है कि बुधवार रात करीब 11 बजे उसके कुछ दोस्त उसे जन्मदिन की पार्टी में ले जाने के बहाने घर से ले गए और पार्टी के दौरान तीन युवकों ने उसे घेर कर चाकू से उसके सीने और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किये। 

सूत्रों ने बताया कि मोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक पीड़ित के बड़े भाई मनीष ने आरोप लगाया कि मोहित का अपने दोस्तों गौरव और देव के साथ करीब 20 दिन पहले झगड़ा हुआ था और इस दौरान मोहित ने कथित तौर पर गौरव को थप्पड़ मारा था, जिसके बाद आरोपियों ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। सूत्रों के अनुसार हालांकि बाद में मामला सुलझ गया था, लेकिन परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने मन में रंजिश रखी और मौका मिलते ही मोहित की हत्या कर दी। इस हत्या के बाद पीड़ित के रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर रास्ता जाम किया और पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खुल सका। 

सहायक पुलिस आयुक्त प्रियाश्री पाल ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि मोहित का अपने कुछ दोस्तों के साथ पहले भी झगड़ा हुआ था और बुधवार रात पार्टी के दौरान शराब के नशे में गाली-गलौज के बाद फिर से बहस हुई, जिसके बाद चाकू मारने की घटना हुई। उन्होंने कहा कि परिवार की शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया जा रहा है। पाल ने बताया कि आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!