कांवड़ यात्रा से पहले 348 DJ वालों को UP Police का अल्टीमेटम, तेज आवाज में चलाया तो खैर नहीं... जब्त होंगे वाहन और साउंड सिस्टम

Edited By Purnima Singh,Updated: 17 Jul, 2026 02:14 PM

up police have started sending notices to dj operators ahead of kanwar yatra

कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस ने 'डीजे' संचालकों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है, जिसमें उन्हें ध्वनि की निर्धारित सीमा और वाहनों की ऊंचाई संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी...

मुजफ्फरनगर : कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस ने 'डीजे' संचालकों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है, जिसमें उन्हें ध्वनि की निर्धारित सीमा और वाहनों की ऊंचाई संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इन नियमों का अनुपालन न करने पर उपकरणों को जब्त करने सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस अधीक्षक (नगर) अमृत जैन ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत, फरीदाबाद, करनाल, मेरठ, मुजफ्फरनगर और नोएडा के कम से कम 348 संचालकों की पहचान की है और कांवड़ यात्रा के लिए स्थापित मानदंडों और दिशानिर्देशों के अनुसार अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की है। 

ये कदम कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए हैं। कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होगी और 11 अगस्त को समाप्त होगी। इस दौरान मुख्यत: राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य तक जाएंगे और वहां शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!