2 साल बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध, शक होने पर डॉक्टर के पास ले गई पत्नी, स्पर्म सैंपल की बात सुन जो किया... उड़ जाएंगे होश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 Jul, 2026 10:06 AM

2 years have passed husband has not had even ran away from sperm test

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गोरखनाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के 2 साल बीत जाने के बाद भी उसके...

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गोरखनाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के 2 साल बीत जाने के बाद भी उसके पति ने कभी उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। हर बार दवा का कोर्स चलने का बहाना बनाकर बात को टाल दिया जाता था। जब महिला को शक हुआ, तो वह अपने पति को लेकर एक प्राइवेट अस्पताल पहुंची। लेकिन वहां जो हुआ, उसने शक को यकीन में बदल दिया। डॉक्टर ने जब जांच के लिए पति से स्पर्म सैंपल मांगा, तो उसने सैंपल देने से साफ इनकार कर दिया और वहां से भाग खड़ा हुआ।

इलाज के नाम पर मांगे 5 लाख, घर से निकाला
महिला का आरोप है कि जब उसने पति की इस कमजोरी को लेकर ससुराल वालों से बात की और इलाज कराने को कहा, तो हमदर्दी जताने के बजाय पूरा परिवार रुपयों की डिमांड पर अड़ गया। ससुराल वालों ने साफ कह दिया कि मायके से ₹5,00,000 लेकर आओ, तभी इलाज होगा। हद तो तब हो गई जब महिला को धमकी दी गई कि अगर वह पैसे लेकर नहीं आई, तो उसे घर में घुसने भी नहीं दिया जाएगा। ससुराल वालों के इस बर्ताव और लगातार मिल रही मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार महिला ने पुलिस का रुख किया। उसने 12 जुलाई की शाम गोरखनाथ थाने में पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व प्रताड़ना समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया।

15 लाख खर्च कर लखनऊ में हुई थी शादी
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 19 नवंबर 2021 को लखनऊ के महानगर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी में लड़की वालों ने दिल खोलकर करीब 15 लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन महिला की मानें तो शादी के पहले दिन से ही उसे नजरअंदाज किया जाने लगा था। घर में उसे जरूरत का छोटा-मोटा सामान तक नहीं दिया जाता था और बात-बात पर प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता का कहना है कि जब भी मैं पति से पूछती थी कि आप मुझसे दूरी क्यों बनाकर रखते हैं, तो वह हमेशा यही कहते थे कि अभी इलाज चल रहा है, कोर्स पूरा होते ही सब ठीक हो जाएगा। इसी झांसे में मेरे 2 साल कट गए, लेकिन उन्होंने कभी पति-पत्नी जैसा रिश्ता नहीं बनाया।

पुलिस ने दर्ज की FIR, 5 लोगों पर मुकदमा
इस पूरे मामले पर गोरखनाथ के थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति, सास, देवर और ननद समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर (FIR) की है। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!