UP पुलिस से रहे सावधान! लापता बेटी को खोजने के लिए गरीब मां से वसूले रुपए, बुक कराया प्लेन का टिकट

Edited By Anil Kapoor,Updated: 26 Jul, 2024 11:48 AM

deoria police collected money from a poor mother to find her missing daughter

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां जिले में एक लड़की को गांव का ही एक युवक भगाकर ले गया। जिसके बाद लड़की का मां अपनी बेटी के गायब होने की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई...

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां जिले में एक लड़की को गांव का ही एक युवक भगाकर ले गया। जिसके बाद लड़की का मां अपनी बेटी के गायब होने की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई और बेटी को खोजने की गुहार लगाई। जांच में पुलिस को युवती की लोकेशन मुंबई में मिली। आरोप है कि इस मामले में पुलिसवालों ने ऐसा कारनामा किया कि अब महकमे की किरकिरी हो रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की की लोकेशन मुंबई में मिलने के बाद पुलिस ने उसे जल्दी से बरामद करने का हवाला देते हुए लड़की की मां से जाने के लिए हवाई जहाज की टिकट और वापसी के लिए ट्रेन की टिकट के साथ-साथ रास्ते में खर्चे के लिए पैसे भी ले लिए। इतने सब में लड़की की मां के लगभग 40 हजार रुपए कर्च हो गए। हालांकि पुलिस ने लड़की सकुशल बरामद कर लिया।

जानिए क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि थाना बघौचघाट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी गांव के ही लड़के के साथ मई 2024 में लापता हो गई थी। जिसके बाद लड़की की मां की तरफ से थाने में युवक के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही थी। जून के महीने में पुलिस को जांच के दौरान युवती की लोकेशन मुंबई में मिली। जिसके बाद उन्होंने लड़की की मां से कहा कि लड़की को जल्दी पकड़ना है तो आप हवाई जहाज की टिकट करा दीजिए नहीं को लड़की अपनी लोकेशन बदल लेगी, जिसके बाद उसे पकड़ना मुश्किल हो जाएगा।

पुलिस के ऐसा कहने पर लड़की मां ने खेत गिरवी रखकर पुलिस की जहाज की टिकट बुक करा दी। टिकट लखनऊ से वाया दिल्ली होते हुए मुंबई तक था। तीन पुलिसकर्मियों के लिए 22,200 का टिकट बुक हुआ। फिर मुंबई से वापसी के लिए ट्रेन का लगभग 7 हजार का टिकट और रास्ते के खर्च के लिए करीब 6 हज़ार रुपये दिए। तब जाकर लड़की सकुशल अपने घर पहुंची। मुंबई गए पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी नारायण, महिला कांस्टेबल वंदना यादव व कांस्टेबल रूपेश यादव शामिल थे।

लड़की की मां का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इसी बीच लड़की की मां का एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो इंडिगो की फ्लाइट के टिकट दिखाते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रही है। लड़की की मां ने बताया कि 3 पुलिसवाले बेटी को खोजने के लिए मुंबई गए थे। जिनमें एक सब इंस्पेक्टर, एक महिला कांस्टेबल व एक पुरुष कांस्टेबल शामिल था। तीनों के मुंबई आने-जाने का खर्च उन्होंने उससे उठवाया। फिलहाल, महिला के आरोपों पर सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!