नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को CM योगी ने दी बधाई, कहा- भाजपा को नयी ऊर्जा व दिशा प्रदान करेंगे नवीन
Edited By Ramkesh,Updated: 20 Jan, 2026 07:12 PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की और उन्हें बधाई के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मंगलवार को नयी...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की और उन्हें बधाई के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मंगलवार को नयी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनसे मुलाकात की।
आदित्यनाथ ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट कर पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर नवीन को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा, "आपके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और दूरदर्शिता से पार्टी को नयी ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूती प्राप्त होगी।
आदित्यनाथ ने अपने पोस्ट में नवीन को बधाई देते हुए लिखा, ‘‘ पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में आप अंत्योदय के पथ पर चलते हुए अपनी निष्ठा व समर्पण से संगठन को नयी ऊंचाइयां प्रदान करेंगे एवं सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं में 'राष्ट्र प्रथम' के भाव को और सुदृढ़ करेंगे। आपके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं।
Related Story

खत्म हुआ चंद्र ग्रहण, ... कल शोभायात्रा में शामिल होंगे CM योगी, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

होलिका दहन एवं भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में शामिल होंगे CM योगी, RSS के बैनर तले निकली...

CM योगी की मां पर अमर्यादित टिप्पणी कर बुरा फंसा मौलाना: 84 थानों में FIR, अब होगा नफरती जहर का...

UP में ईंधन की कोई कमी नहीं, रसोई गैस किल्लत की अफवाहों पर ध्यान न दें: CM Yogi

'UP की बेटियां किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं, जन्म से ग्रेजुएशन तक अकाउंट में आएंगे पैसे', Women's...

आज Kanpur दौरे पर रहेंगे CM Yogi, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल; 2027 चुनाव की बनेगी रणनीति?

International women's day पर बोले CM Yogi, कहा- मजबूत समाज बनाने में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि की तरह मथुरा में भी श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा : CM Yogi Adityanath

नाराज युवाओं ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम का फूंका पुतला, कहा- सीएम योगी की मां पर टिप्पणी किसी कीमत पर...

दुनिया में अशांति, अस्थिरता और संघर्ष देखा जा रहा है, वहीं भारत स्थिर है : CM Yogi