प्रयागराज में सुबह-सुबह वारदात: मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुए कातिल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 Jun, 2026 11:48 AM

an elderly man who went for a morning walk was shot dead in prayagraj

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सैर पर निकले एक बुजुर्ग व्यक्ति की कथित रूप से 2 हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (कर्नलगंज) विमल किशोर मिश्रा ने बताया कि यह घटना...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सैर पर निकले एक बुजुर्ग व्यक्ति की कथित रूप से 2 हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (कर्नलगंज) विमल किशोर मिश्रा ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह करीब 7 बजे हुई। 

ये भी पढ़ें:- चंदौली के स्कूल में खूनी खेल: समर क्लास के दौरान छात्र ने सहपाठी के सीने में घोंपा चाकू, मौत

उन्होंने बताया कि शिवकुटी के रहने वाले राम दुलारे कोइरी (70) कर्नलगंज थाना अंतर्गत लल्ला चुंगी चौराहे पर खड़े थे और तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद राम दुलारे को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:- बांदा में ऑनर किलिंग: पुलिस थाने के अंदर ही पिता ने बेटी को चाकू से गोदा, लव मैरिज करने से था नाराज

मिली जानकारी के मुताबिक, मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों से हमलावरों की पहचान हो गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!