निवाला मुंह में ही रह गया... खाना खा रहे परिवार पर गिरा मकान, 4 मासूमों सहित 5 की दर्दनाक मौ/त

Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Jul, 2026 06:28 AM

five people died after a house collapsed during heavy rains

मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के दौरान ढहे एक मकान के मलबे में दबने से 4 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई तथा 5 अन्य घायल हो गए। उप जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने यहां बताया कि फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में...

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के दौरान ढहे एक मकान के मलबे में दबने से 4 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई तथा 5 अन्य घायल हो गए। उप जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने यहां बताया कि फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में बारिश के दौरान एक मकान ढहने से 4 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में 2 साल के मासूम और 75 वर्षीय बुजुर्ग शामिल
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान इस्लाम (75), अहद (5), रुखसार (11), अलशिफा (7) और जीशान (2) के रूप में हुई है। कुमार ने बताया कि इस घटना में घायल हुए 5 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब भारी बारिश के दौरान घर में लोग खाना खा रहे थे। कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!