Lucknow के जवाहर भवन में भीषण आग, 2 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार, मची अफरा-तफरी; बिल्डिंग में कई सरकारी दफ्तर

Edited By Purnima Singh,Updated: 20 Jul, 2026 12:17 PM

fire breaks out at lucknow s jawahar bhawan

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के व्यस्त हजरतगंज क्षेत्र स्थित बहुमंजिला सरकारी इमारत जवाहर भवन में सोमवार को आग लग गई जिसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां और पुलिसकर्मी मौके पर जुटे हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की...

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के व्यस्त हजरतगंज क्षेत्र स्थित बहुमंजिला सरकारी इमारत जवाहर भवन में सोमवार को आग लग गई जिसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां और पुलिसकर्मी मौके पर जुटे हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जवाहर भवन में उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के निदेशालय और कार्यालय संचालित होते हैं। इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित कैंटीन में आग लगी, जिसे बुझाने के लिए दमकलकर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सुबह कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने इमारत से धुआं उठता देखा, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे तथा युद्धस्तर पर आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। एहतियात के तौर पर इमारत में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया है। जवाहर भवन में आम लोगों का प्रवेश बिना पास के प्रतिबंधित है। अधिकारियों के अनुसार, घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!