Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Jul, 2026 12:46 PM

उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भद्दौर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की उसके सगे भाई और भतीजे ने हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, भद्दौर गांव निवासी रामकरन चौहान (40) रविवार शाम खेत से घर लौट...
Amethi News: उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भद्दौर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की उसके सगे भाई और भतीजे ने हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, भद्दौर गांव निवासी रामकरन चौहान (40) रविवार शाम खेत से घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे उनके भाई गया प्रसाद और भतीजे ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण रामकरन की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें:- जमानत पर आते ही गवाह का कत्ल, फिर पुलिस को देख तान दी बंदूक... जानिए कैसे हुआ खूंखार बदमाश का एनकाउंटर
मृतक के परिजन रामचंद्र ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद से रामकरन और उनके भाई के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह गांव के बाहर रामकरन का रक्तरंजित शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें:- मासूम चेहरा, शातिर दिमाग: शादी से बचने के लिए टेक्नीशियन ने अस्पताल में किया नर्स का मर्डर, ऐसे खुली पोल
प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि प्रथम द्दष्टया मामला 2 भाइयों के बीच भूमि विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।