आधी रात दनादन चलीं गोलियां: मासूम से हैवानियत करने वाला मुठभेड़ में ढेर होते-होते बचा, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Jul, 2026 02:46 PM

up crime news badaun rape accused arrested after police encounter

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय दलित लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी....

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय दलित लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:- शादी के बाद भी प्रेमी के साथ थी पत्नी... पति ने उठाया खौफनाक कदम, बलिया GRP ने रेलवे स्टेशन से ऐसे दबोचा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि शनिवार रात हुई इस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान वजीरगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला तकिया निवासी परवेज (24) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, 2 कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। एसएसपी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी की ओर से की गई गोलीबारी में आरक्षी प्रवेंद्र कुमार के हाथ में गोली लगी, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उपचार के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- कलयुगी बेटे की हैवानियत: संपत्ति विवाद में पिता को फावड़े से काट डाला, मौके पर ही मौ/त

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर वजीरगंज थाने में परवेज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। एसएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हिरदेश कठेरिया के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान आंवला रोड स्थित कुंवरगांव चौराहे के पास वाहन जांच के दौरान आरोपी से मुठभेड़ हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!