अफसरों के सामने हुए हाथ पीले, 4 दिन बाद टूटा सपना: आखिर ऐसा क्या हो गया जो दुल्हन को घर छोड़ गया दूल्हा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Jul, 2026 08:33 AM

in a mass wedding groom abandoned the bride just four days after wedding

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बड़े धूमधाम और अफसरों की मौजूदगी में जिस बेटी के हाथ पीले हुए थे, 4 दिन बीतते-बीतते उसके सारे सपने टूट गए। आरोपी दूल्हा शादी से असंतुष्ट...

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बड़े धूमधाम और अफसरों की मौजूदगी में जिस बेटी के हाथ पीले हुए थे, 4 दिन बीतते-बीतते उसके सारे सपने टूट गए। आरोपी दूल्हा शादी से असंतुष्ट होने का बहाना बनाकर दुल्हन को उसके मायके छोड़ आया। हद तो तब हो गई जब उसने साफ कह दिया कि अगर उसे 1 लाख रुपए नकद और मोटरसाइकिल नहीं मिली, तो वह विदाई कराने वापस नहीं आएगा।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के पंचम पुरवा गांव का है। जहां की रहने वाली शीतला देवी का परिवार काफी गरीब है। परिजनों ने राहत की सांस ली थी जब सरकारी योजना के तहत शीतला का विवाह ठठिया थाना क्षेत्र के मुचुआपुर उमरन निवासी देवेंद्र से तय हुआ। दोनों परिवारों की रजामंदी से प्रशासनिक अधिकारियों के सामने शादी की सारी रस्में निभाई गईं। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। शादी के महज चौथे दिन ही देवेंद्र अपनी नई-नवेली दुल्हन शीतला को लेकर उसके मायके पंचम पुरवा पहुंच गया। वहां उसने अजीब सी शर्त रख दी कि वह इस शादी से खुश नहीं है और अगर दोबारा बारात लेकर आना है, तो दहेज में 1 लाख रुपए नकद और एक चमचमाती बाइक देनी होगी।

गिड़गिड़ाता रहा गरीब परिवार, पर नहीं पसीजा दूल्हा
बेबस शीतला और उसके गरीब परिजनों ने देवेंद्र के आगे हाथ-पैर जोड़े, अपनी तंगहाली का हवाला दिया, लेकिन पैसों के लालच में अंधे हो चुके आरोपी का दिल नहीं पसीजा। उसने साफ लहजे में कह दिया कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक दुल्हन को घर नहीं ले जाऊंगा।

पुलिस ने नहीं सुनी तो पहुंची अदालत
अपमान और धोखे से टूटी पीड़िता न्याय की उम्मीद में सबसे पहले स्थानीय पुलिस थाने पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में इस मामले में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई और परिजनों को टरका दिया। आखिरकार, थक-हारकर पीड़िता को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। कोर्ट के सख्त रुख और कड़े आदेश के बाद अब जाकर सदर कोतवाली पुलिस की नींद खुली है। पुलिस ने पीड़िता शीतला देवी की तहरीर के आधार पर आरोपी देवेंद्र के खिलाफ सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!