स्कूल के पास चल रहा था गंदा धंधा: जौनपुर में S#X रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी से हड़कंप

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Jul, 2026 07:59 AM

prostitution racket busted near school in jaunpur two detained

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कोतवाली और लाइन बाजार पुलिस ने सोमवार को लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कटघरा स्थित अंजु गिल एकेडमी स्कूल के समीप संचालित कथित सेक्स रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर मौके से 2 लोगों को हिरासत में....

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कोतवाली और लाइन बाजार पुलिस ने सोमवार को लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कटघरा स्थित अंजु गिल एकेडमी स्कूल के समीप संचालित कथित सेक्स रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर मौके से 2 लोगों को हिरासत में लिया।

ये भी पढ़ें:- NEET के नतीजों से टूट गया डॉक्टर बनने का सपना: छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, UP में लगातार मौतों से मचा हड़कंप

पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से इस स्थान पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर संयुक्त टीम ने छापा मारा। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह अवैध गतिविधि पिछले करीब 6 माह से संचालित होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की गहन जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:- करोड़ों की महाठगी का पर्दाफाश: नौकरी और आयुर्वेद के नाम पर 60 हजार लोगों से लूट, 6 गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। यदि जांच में देह व्यापार या अन्य अवैध गतिविधियों की पुष्टि होती है, तो संबंधित आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!