मॉल के सन्नाटे में हैवानियत: गाजियाबाद में मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, CCTV फुटेज से खुले राज

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Jul, 2026 06:35 AM

body of 7 year old girl found in under construction mall accused arrested

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के राज नगर एक्सटेंशन इलाके में एक निर्माणाधीन मॉल से 7 साल की बच्ची का शव बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या के इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया और....

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के राज नगर एक्सटेंशन इलाके में एक निर्माणाधीन मॉल से 7 साल की बच्ची का शव बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या के इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया।

मॉल में मासूम का शव मिलने से हड़कंप
नंदग्राम की सहायक पुलिस आयुक्त (कार्यवाहक) प्रियाश्री पाल ने बताया कि नंदग्राम थाने को शनिवार को सूचना मिली कि निर्माणाधीन मॉल के अंदर एक बच्चे का शव मिला है। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक की एक टीम को भी बुलाया गया था।

CCTV की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि बच्ची के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर 2 मुख्य आरोपियों की पहचान की और उन्हें धर दबोचा। पाल ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!