Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Jul, 2026 09:05 AM

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सरसावा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव निवासी युवक की हत्या उसके दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर गला घोंटकर की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि प्राथमिकी...
Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सरसावा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव निवासी युवक की हत्या उसके दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर गला घोंटकर की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि प्राथमिकी में नामजद 4 अन्य युवकों की भूमिका की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें:- करोड़ों की महाठगी का पर्दाफाश: नौकरी और आयुर्वेद के नाम पर 60 हजार लोगों से लूट, 6 गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मयंक पाठक ने बताया कि 17 जुलाई को मृतक के पिता बृजपाल पुत्र सोमसिंह ने थाना सरसावा में विपिन (20) के 4 दोस्तों निक्की, राहुल, विशाल और मन्नू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि इन लोगों ने मारपीट के बाद विपिन की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस विवेचना के दौरान घटना में गांव निवासी मोबिन पुत्र मोहम्मद तथा उसके साथी रहमान पुत्र निजामुद्दीन, निवासी चंदेरी, जनपद शामली की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें:- NEET के नतीजों से टूट गया डॉक्टर बनने का सपना: छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, UP में लगातार मौतों से मचा हड़कंप
पूछताछ में आरोपी मोबिन ने बताया कि विपिन उसका मित्र था और वह उसे अक्सर शामली जिले के जनधेड़ी गांव स्थित अपनी मौसी के घर लेकर जाता था। इसी दौरान विपिन की उसकी मौसी की बेटी से घनिष्ठ मित्रता हो गई थी। मोबिन स्वयं उस युवती से निकाह करना चाहता था और उसने कई बार विपिन को उससे संपकर् समाप्त करने के लिए कहा था, लेकिन विपिन ने उसकी बात नहीं मानी।
ये भी पढ़ें:- स्कूल के पास चल रहा था गंदा धंधा: जौनपुर में S#X रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी से हड़कंप
आरोपी के अनुसार, इसी रंजिश के चलते उसने विपिन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 17 जुलाई को वह अपने साथी रहमान के साथ विपिन को मोटरसाइकिल से खेतों की ओर ले गया। वहां नशा करने के दौरान तीनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें:- अफसरों के सामने हुए हाथ पीले, 4 दिन बाद टूटा सपना: आखिर ऐसा क्या हो गया जो दुल्हन को घर छोड़ गया दूल्हा
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी में नामजद चार अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें मामले से पूरी तरह क्लीनचिट नहीं दी गई है। घटना के बाद से चारों नामजद आरोपी फरार हैं और पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।