छुट्टी के बाद क्लास 2 के बच्चे को स्कूल के कमरे में बंद छोड़ गए शिक्षक... डेढ़ घंटे तक रोता-सिसकता रहा मासूम, अब हुआ तगड़ा एक्शन

Edited By Purnima Singh,Updated: 19 Jul, 2026 07:28 PM

teacher suspended in jaunpur

उत्तरप्रदेश में जौनपुर जिले के प्राथमिक विद्यालय बनपुरवा, परियांवा (विकासखंड सिरकोनी) में कक्षा दो के एक छात्र के कक्षा कक्ष में बंद रह जाने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) समीर ने रविवार को सहायक अध्यापिका कृष्णा कुमारी को तत्काल...

जौनपुर : उत्तरप्रदेश में जौनपुर जिले के प्राथमिक विद्यालय बनपुरवा, परियांवा (विकासखंड सिरकोनी) में कक्षा दो के एक छात्र के कक्षा कक्ष में बंद रह जाने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) समीर ने रविवार को सहायक अध्यापिका कृष्णा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी, मुंगरा बादशाहपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बीईओ सिरकोनी की रिपोटर् के अनुसार गत 17 जुलाई को सोशल मीडिया और ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली कि विद्यालय का एक छात्र कक्षा कक्ष के अंदर बंद रह गया है। सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में छात्र के कक्षा कक्ष के अंदर बंद रह जाने की पुष्टि हुई। घटना के बाद छात्र के अभिभावकों ने विद्यालय के शिक्षकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कारर्वाई की मांग की थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए समीर ने संबंधित शिक्षिका को निलंबित करने का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि के दौरान शिक्षिका श्रीमती कृष्णा कुमारी को उच्च प्राथमिक विद्यालय परियांवा (सिरकोनी) से संबद्ध किया गया है। वहीं, पूरे मामले की विस्तृत और निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी, मुंगरा बादशाहपुर को सौंपी गई है। बीएसए ने निर्देश दिए हैं कि जांच समयबद्ध तरीके से पूरी कर रिपोटर् प्रस्तुत की जाए, ताकि दोषी पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कारर्वाई सुनिश्चित की जा सके। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!