वाराणसी के बाद अब अयोध्या में अपवित्र हुई नदी: नाव पर मांस-शराब पार्टी का Video Viral, पुलिस ने सिखाया सबक

Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Jul, 2026 07:21 AM

three people arrested for eating meat and drinking alcohol in a boat

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पुलिस ने सरयू नदी में नाव पर मांस खाने और शराब पीने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस की यह कार्रवाई उस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हुई, जिसमें 4 लोग गुप्तार घाट के...

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पुलिस ने सरयू नदी में नाव पर मांस खाने और शराब पीने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस की यह कार्रवाई उस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हुई, जिसमें 4 लोग गुप्तार घाट के पास नदी में एक नाव पर मांस खाते और शराब पीते दिखाई दे रहे थे।

ये भी पढ़ें:- निवाला मुंह में ही रह गया... खाना खा रहे परिवार पर गिरा मकान, 4 मासूमों सहित 5 की दर्दनाक मौ/त

नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो में 4 युवक मटन खाते और शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवकुश निषाद, जितेंद्र निषाद और राजकुमार निषाद के रूप में की है। पुलिस का आरोप है कि इन लोगों ने नदी को पवित्र मानने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई। इससे पहले, जून में वाराणसी में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब एक वीडियो में कुछ लोग गंगा नदी में नाव पर चिकन पकाते और बीयर पीते दिखाई दिए थे। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें:- सॉरी पापा... 50 बार कोशिश की पर सरकारी नौकरी नहीं मिली, UP के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट ने सुसाइड नोट लिख दी जान

दशाश्वमेध के सहायक पुलिस आयुक्त अतुल अंजन त्रिपाठी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए पांचों लोगों को जेल भेज दिया गया था और उनकी नाव जब्त कर ली गई थी। इससे पहले, मार्च में भी गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी के दौरान कथित रूप से चिकन बिरयानी खाते हुए वीडियो सामने आने के बाद 14 लोगों को धार्मिक स्थल को अपवित्र करने और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की नगर इकाई के अध्यक्ष रजत जायसवाल की शिकायत के आधार पर की गई थी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!