Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Jul, 2026 08:10 AM

उत्तर प्रदेश में बांदा की एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को 7 वर्षीया बालिका के कुकर्म के दोषी युवक को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। लोक अभियोजक कमल सिंह गौतम ने बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र निवासी एक युवक 13 मई...
Banda News: उत्तर प्रदेश में बांदा की एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को 7 वर्षीया बालिका के कुकर्म के दोषी युवक को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। लोक अभियोजक कमल सिंह गौतम ने बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र निवासी एक युवक 13 मई 2023 को एक 7 वर्षीया बालिका को बहला फुसलाकर ले गया था।
ये भी पढ़ें:- भाभी के इनकार पर 1.5 साल के भतीजे की निर्मम ह/त्या, कोर्ट ने महज कुछ दिनों में सुनाया फांसी का फरमान
सूचना पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया और 4 दिन बाद 7 वर्षीया बालिका को बरामद कर उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया। साथ ही पुलिस ने बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवां गांव निवासी आरोपी युवक तीरथ को हिरासत में लेकर जेल भेजा और घटना की विस्तृत विवेचना की। विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। जहां अभियोजन पक्ष ने 7 साक्ष्य पेश किया।
ये भी पढ़ें:- लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा एक्शन: आजम खान की यूनिवर्सिटी की 22 इमारतें बिना फायर NOC, मिला 7 दिन का अल्टीमेटम
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायालय पाक्सो एक्ट प्रदीप कुमार मिश्र की अदालत ने पक्ष- विपक्ष की दलीलों और पत्रावली में मौजूद साक्ष्यों के आधार पर युवक तीरथ को बच्ची के साथ कुकर्म का दोषी ठहराया और उसे 20 वर्ष के कठोर कारावास व 20 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।