Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Jul, 2026 09:48 AM

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में थाना चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु नर्सों के साथ मारपीट, अभद्रता और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच....
Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में थाना चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु नर्सों के साथ मारपीट, अभद्रता और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने सोमवार को दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट में भर्ती मरीज लता सिंह का उपचार चल रहा था। इसी दौरान मरीज के परिजनों को संदेह हुआ कि एक प्रशिक्षु नर्स उनका वीडियो बना रही है। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि परिजनों ने प्रशिक्षु नर्स के बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट की तथा अन्य नर्सों से भी हाथापाई की।
ये भी पढ़ें:- UP पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री: जिस दोस्त को घर ले जाता था, उसी की नीयत खराब हुई और...
उन्होंने बताया कि आरोप है कि इसके बाद मरीज के परिजनों ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। हमलावरों ने डायलिसिस यूनिट में घुसकर तोड़फोड़ की, केबिन से बाहर निकालकर प्रशिक्षु नर्सों के साथ मारपीट की तथा एक नर्स को जबरन कार में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। शिकायत में महिला प्रशिक्षु नर्स के साथ अशोभनीय हरकत और निजी अंगों को अनुचित तरीके से छूने का भी आरोप लगाया गया है।
ये भी पढ़ें:- अफसरों के सामने हुए हाथ पीले, 4 दिन बाद टूटा सपना: आखिर ऐसा क्या हो गया जो दुल्हन को घर छोड़ गया दूल्हा
एसपी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद पीड़ति प्रशिक्षु नर्सें रविवार शाम शाहजहांपुर की महापौर अर्चना वर्मा से मिलीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी जान को खतरा है और शिकायत वापस लेने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। इस बीच एक प्रशिक्षु नर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हमलावरों को ददरौल क्षेत्र के एक भाजपा विधायक से जुड़ा बता रही है। हालांकि ददरौल से भाजपा विधायक अरविंद सिंह ने इस संबंध में कोई टिप्पणी करने से इंकार किया है।
ये भी पढ़ें:- स्कूल के पास चल रहा था गंदा धंधा: जौनपुर में S#X रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी से हड़कंप
पुलिस ने अभय प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह तथा 15 से 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं 191(2), 115(2), 352, 351(3), 324(4) और 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।