चोरी की घटना के बाद जागा राम मंदिर ट्रस्ट: SBI की सुपर-टीम तैनात, बदला चढ़ावा गिनती का पूरा सिस्टम

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Jul, 2026 06:37 AM

new sbi team deployed to count donations for ram temple

उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर के दान पात्रों में जमा नकद चढ़ावे की गिनती के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नई टीम तैनात करते हुए भारतीय स्टेट बैंक की निगरानी में 2 पालियों वाली व्यवस्था शुरू की है। सूत्रों ने बताया कि एक...

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर के दान पात्रों में जमा नकद चढ़ावे की गिनती के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नई टीम तैनात करते हुए भारतीय स्टेट बैंक की निगरानी में 2 पालियों वाली व्यवस्था शुरू की है। सूत्रों ने बताया कि एक सप्ताह के परीक्षण के बाद रविवार से यह प्रक्रिया शुरू हुई, जिसके बाद ट्रस्ट ने औपचारिक रूप से दानराशि की गिनती की जिम्मेदारी एसबीआई को सौंप दी।

2 पालियों में गिनती और नया प्रभारी तैनात
सूत्रों के मुताबिक, प्रत्येक पाली में 10 से 12 लोगों की टीम तैनात की गई है। पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक काम करती है। सूत्रों ने बताया कि चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में पूर्व प्रभारी सुभाष श्रीवास्तव के जेल भेजे जाने के बाद ट्रस्ट ने शोभनाथ मिश्रा को नकदी गिनती का नया प्रभारी नियुक्त किया है।

पूर्व सैनिकों के हाथ कड़ा सुरक्षा पहरा
सूत्रों के मुताबिक, निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ट्रस्ट ने 4 सुपरवाइजर तैनात किए हैं, जिनमें एक पूर्व सैनिक भी शामिल है। ट्रस्ट के सुरक्षा प्रभारी और सेना के पूर्व अधिकारी कैप्टन के.के. तिवारी को गिनती प्रक्रिया की दैनिक जानकारी देने के लिए वरिष्ठ प्रभारी नियुक्त किया गया है।

SIT जांच के बाद 8 गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक, पूर्व रक्षाकर्मी एस.पी. दुबे और शेषमणि तिवारी को भी नकदी गिनती प्रक्रिया की निगरानी के लिए ट्रस्ट के प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त किया गया है। राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला पिछले महीने सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने आरोपों की जांच के लिए 13 जून को विशेष जांच दल का गठन किया था। एसआईटी ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!