Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 Jun, 2026 10:16 AM

उत्तर प्रदेश में चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र में सुबह एक स्कूल के क्लासरूम में समर कोचिंग के दौरान एक छात्र ने अपने ही सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू....
Chandauli News: उत्तर प्रदेश में चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र में सुबह एक स्कूल के क्लासरूम में समर कोचिंग के दौरान एक छात्र ने अपने ही सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव स्थित आदर्श इंटर कॉलेज की है।
ये भी पढ़ें:- UP में ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा 21 साल का फर्जी अफसर गिरफ्तार, NSG कमांडो की वेशभूषा में थे साथी
जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर निवासी बबलू यादव का पुत्र लवकुश यादव (17) हाईस्कूल का छात्र था और गर्मी की छुट्टियों के दौरान चल रही समर कोचिंग में शामिल होने के लिए शुक्रवार सुबह कॉलेज पहुंचा था। बताया जा रहा है कि सुबह क्लास में करीब 12 से 15 छात्र मौजूद थे। इसी दौरान लवकुश का 17 वर्षीय सहपाठी अचानक अपनी सीट से उठकर उसके पास पहुंचा और कमर में छिपाकर लाए चाकू से उसके सीने पर वार कर दिया। हमले के बाद लवकुश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
ये भी पढ़ें:- बांदा में ऑनर किलिंग: पुलिस थाने के अंदर ही पिता ने बेटी को चाकू से गोदा, लव मैरिज करने से था नाराज
घटना से क्लासरूम में मौजूद छात्र दहशत में आ गए और भगदड़ मच गई। शिक्षकों और स्कूल स्टाफ ने तुरंत घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहपाठियों के अनुसार, कुछ दिन पहले दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद थी। हालांकि, किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतनी बड़ी वारदात में बदल जाएगा।
ये भी पढ़ें:- उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर काल बनी रफ्तार: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत
घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसके गांव फत्तेपुर में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी के गांवों के बीच करीब 500 मीटर की दूरी है। पुलिय क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों छात्रों के बीच आपसी मनमुटाव की बात सामने आई है। आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।