Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Jul, 2026 07:55 AM

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने 4 साल की एक बच्ची से बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में रविवार को 50 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी....
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने 4 साल की एक बच्ची से बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में रविवार को 50 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें:- वाराणसी के बाद अब अयोध्या में अपवित्र हुई नदी: नाव पर मांस-शराब पार्टी का Video Viral, पुलिस ने सिखाया सबक
पुलिस उपायुक्त कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि 17 जुलाई को तालकटोरा थाना क्षेत्र में 4 साल की एक बच्ची से स्कूल वैन में बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में उसके चालक गिरीश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।