सावधान! ₹500 के नोटों की गड्डी में चल रहा था ये गंदा खेल, प्रयागराज जंक्शन पर RPF-GRP ने दबोचा तो उड़े होश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Jul, 2026 09:03 AM

youth arrested with fake currency notes worth rs 50 lakh in prayagraj

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने 50 लाख रुपए के फर्जी नोटों के बंडल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 500-500 रुपए के नोटों के रूप में तैयार किए गए 10 बंडल...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने 50 लाख रुपए के फर्जी नोटों के बंडल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 500-500 रुपए के नोटों के रूप में तैयार किए गए 10 बंडल बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें:- 'SSP से सीधे संबंध हैं, नौकरी दिला दूंगा...', दरोगा ने पहले बनाए शारीरिक संबंध, फिर हड़पे ₹8 लाख के जेवर, और अब...

जीआरपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामनिवास (20) निवासी गजरूप देसर गांव, थाना नापासर, जिला बीकानेर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से बरामद नीले रंग के बैग में 500 रुपए के नोटों के 10 बंडल मिले। जांच में इन बंडलों का अंकित मूल्य 50 लाख रुपए पाया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली के पहाड़गंज से यह फर्जी नोट लेकर कोलकाता जा रहा था।

ये भी पढ़ें:- ₹300 की रिश्वत, 49 साल पुराना केस और अब कोर्ट का बड़ा फैसला

प्रारंभिक जांच के अनुसार नोटों की प्रत्येक गड्डी में ऊपर और नीचे असली 500 रुपए के नोट लगाए गए थे, जबकि बीच में सफेद कागज रखे गए थे। पूरी गड्डी को पारदर्शी प्लास्टिक से पैक किया गया था, जिससे वह वास्तविक नोटों की गड्डी जैसी दिखाई दे। आरोपी इन नकली गड्डियों के बदले असली नकदी हासिल कर अवैध लाभ कमाता था। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ प्रयागराज जीआरपी थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!