Edited By Ramkesh,Updated: 17 Feb, 2026 06:38 PM

भारतीय रेलवे में महिलाओं की सुरक्षा पर अक्सर गंभीर सवाल उठते रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे बड़े- बड़े दावे करता है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रहा है।
लखनऊ: भारतीय रेलवे में महिलाओं की सुरक्षा पर अक्सर गंभीर सवाल उठते रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे बड़े- बड़े दावे करता है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस से सामने आया है। जिसने सभी को डरा दिया है। दरअसल, एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसके साथ AC फर्स्ट क्लास के केबिन में रेप की घटना का अंजाम दिया गया है। युवती का आरोप है कि उसके पास टिकट नहीं था उसे टीटीई ने सीट दिलाने का भरोषा दिलाया फिर उसे अपने केबिन में गया जहां पर उसके साथ हैवानित की घटना का अंजमा दिया।
सेना की तैयारी कर रही है युवती
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवती मऊ की रहने वाली है। गोरखपुर में किराए का कमरा लेकर सेना में भर्ती की तैयारी कर रही है। रविवार को वह मऊ स्टेशन से अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस में सवार हुई। उसके पास टिकट नहीं था। युवती के मुताबिक AC कोच में खड़ी लेकिन उसके पास टिकट नहीं उसे उम्मीद थी कि उसे कही सीट मिल जाएगी, लेकिन इस दौरान टीटीई आया गया। उसने उसे विश्वास दिलाया कि उसे सीट दे देगा। लेकिन वह उसे अपने कोच में ले गया फिर उसके जिस्म पर दरिंदा की तहर टूट पड़ा उसके बाद युवती चिल्लाने लगी। उसके बाद आरोपी टीटीई मौके से फरार हो गया। महिला ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर दी।
पीड़िता ने दर्ज कराया केस
पुलिस के मुताबिक युवती ने गोरखपुर जीआरपी थाने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी टीईटी बिहार का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस आरोपी तलाश में कई टीम लगा दी है।