कर्ज से परेशान एक और युवा किसान ने मौत को लगाया गले

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Jul, 2017 03:52 PM

another young farmer killed in debt

उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र में एक युवा किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

महोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र में एक युवा किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक वंश राज यादव ने बताया कि स्वासा माफ गांव निवासी 35 वर्षीय किसान जयसिंह पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति के लिए तीन कुंतल गेंहू बाजार में बेचने को गया था। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

ग्रामीणों ने सुबह गांव के बाहर खेत में स्थित पेड़ पर एक शव लटका देखा। उसकी शिनाख्त उन्होंने किसान जयसिंह के रुप में की। उन्होंने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!