अमेठी में 11 साल की लड़की के साथ युवक ने किया रेप, 2 दिन तक रही बेहोश

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 26 Nov, 2021 10:54 AM

youth raped 11 year old girl in amethi remained

अमेठी जिले के थाना क्षेत्र अमेठी के एक गांव मे 11 वर्षीय बालिका से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार...

अमेठी: अमेठी जिले के थाना क्षेत्र अमेठी के एक गांव मे 11 वर्षीय बालिका से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बालिका 23 नवंबर को बकरी चराने खेत मे गयी थी जहां पर गांव के ही 20 वर्षीय युवक ने उससे बलात्कार किया। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने कहा है कि घटना के दिन उसकी बेटी खेत से घर पहुंचते ही बेहोश हो गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में भर्ती कराया गया। बच्ची 2 दिन तक होश में नहीं आई।

शिकायत के मुताबिक, दो दिन बाद होश में आने पर उसने अपने साथ हुई घटना मां को बताई। इसके बाद उसकी मां ने बृहस्पतिवार को अमेठी थाने में आरोपी के ख़िलाफ़ नामज़द तहरीर दी। अमेठी के पुलिस उपाधीक्षक अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) समेत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!