युवाओं को रोजगार देने में कतरा रही है योगी सरकारः अजय लल्लू

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 05 Nov, 2020 03:23 PM

yogi government is reluctant to give employment to youth lallu

उत्तर प्रदेश काग्रेंस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू‘ ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए कतरा रही है। लल्लू ने गुरूवार को कहा कि केन्द्र तथा

बस्ती:  उत्तर प्रदेश काग्रेंस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू‘ ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए कतरा रही है। लल्लू ने गुरूवार को कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार किसानों, नौजवानों से झूठे वादे कर रही है। युवाओं को रोजगार देने में प्रदेश सरकार कतरा रही है। युवा बेरोजगार होते जा रहे है। प्रदेश में धान क्रय केन्द्र निष्क्रिय है जहां किसानों को औने-पौने दामों पर धान बेंचना पड़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि किसानों को बकाया गन्ना का मूल्य नही मिल पा रहा है। बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दीपावली के बाद बिजली महंगी करके उपहार देगी। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। प्रदेश में दर्जनों पत्रकारों पर अवैध ढंग से मुकदमा दर्ज किया गया है जो कि लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर केन्द्र तथा प्रदेश सरकार शोर मचा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!