राज्यसभा चुनाव में अखिलेश का दांव: रामगोपाल और नाथवानी भरेंगे पर्चा, सपा के खाते में आ सकती हैं 2 सीटें

Edited By Anil Kapoor,Updated: 30 Sep, 2026 12:01 PM

sp has fielded ram gopal and dhanraj as candidates for rajya sabha elections

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से कहा कि पार्टी के उम्मीदवार राम...

Lucknow News: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से कहा कि पार्टी के उम्मीदवार राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी आज पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चुनाव 9 राज्यसभा सदस्यों के कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने के कारण आवश्यक हो गए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा, भाजपा नेता अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल और सीमा द्विवेदी, सपा नेता राम गोपाल यादव तथा बसपा के रामजी गौतम शामिल हैं। पुरी और वर्मा को केंद्रीय मंत्री बने रहने के लिए पुनः निर्वाचित होना होगा।

ये भी पढ़ें:- प्रेमिका के लिए पैक करा रहा था छोले-भटूरे, पीछे से आ धमकी पत्नी... हापुड़ में बीच सड़क हुई पिटाई

बताया जा रहा है कि 10वीं सीट पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल नियुक्त होने के बाद उच्च सदन से इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुई। उत्तर प्रदेश विधानसभा की मौजूदा संख्या-बल के आधार पर किए गए आकलन के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन 8 राज्यसभा सीटें जीतने की स्थिति में है, जबकि कांग्रेस के समर्थन से समाजवादी पार्टी 2 सीटें हासिल कर सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!