UP में मौसम का तांडव: कुशीनगर में टूटा तटबंध, कई गांव डूबे; अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Edited By Anil Kapoor,Updated: 29 Sep, 2026 09:11 AM

sunny weather in lucknow narayani river in spate in kushinagar

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को धूप खिली रही और अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने का अनुमान जताया। वहीं...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को धूप खिली रही और अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने का अनुमान जताया। वहीं कुशीनगर में सोमवार देर रात नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ने से एपी तटबंध के ततवा टोला के पास बांध टूट गया, जिससे व्यापक हानि का अनुमान है।

राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात गोरखपुर के आयुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक और कुशीनगर के जिलाधिकारी से संपूर्ण जानकारी हासिल की। बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने तत्काल राहत-बचाव कार्य प्रारंभ कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को मुजफ्फरनगर में 9.0 मिलीमीटर और मेरठ में 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मुरादाबाद में हल्की बारिश हुई जबकि इन स्थानों के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश दर्ज नहीं हुई। इस बीच, प्रदेश में लगातार हुई बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और निगरानी कार्य तेज कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें:- स्कूल परिसर में दारू-मुर्गा पार्टी का वीडियो वायरल, भड़के लोग, शिक्षकों पर एक्शन

सरकार ने सोमवार को जारी एक बयान के मुताबिक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है। बयान में बताया गया कि जलभराव वाले इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर जल निकासी तथा पानी उतरने के बाद तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संक्रामक बीमारियों के खतरे को रोका जा सके।

प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक में जलभराव, जल निकासी, स्वच्छता और बीमारियों की रोकथाम के इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहरी क्षेत्रों में सफाई और जनसुविधाओं को बेहतर करने तथा प्रमुख सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। शर्मा ने प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने के लिए अतिरिक्त मशीनरी, उपकरण और कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!