प्रेमिका के लिए पैक करा रहा था छोले-भटूरे, पीछे से आ धमकी पत्नी... हापुड़ में बीच सड़क हुई पिटाई

Edited By Anil Kapoor,Updated: 30 Sep, 2026 10:22 AM

husband caught red handed while getting breakfast packed for his girlfriend

घर से जरूरी काम का बहाना बनाकर निकले पतिदेव की पोल तब खुली, जब पत्नी ने उन्हें बीच बाजार रंगेहाथों दबोच लिया। मामला तीर्थनगरी बृजघाट का है, जहां पति महोदय अपनी प्रेमिका के लिए बड़े प्यार से 2 प्लेट छोले-भटूरे पैक करवा रहे थे। लेकिन इससे पहले कि...

Hapur News: घर से जरूरी काम का बहाना बनाकर निकले पतिदेव की पोल तब खुली, जब पत्नी ने उन्हें बीच बाजार रंगेहाथों दबोच लिया। मामला तीर्थनगरी बृजघाट का है, जहां पति महोदय अपनी प्रेमिका के लिए बड़े प्यार से 2 प्लेट छोले-भटूरे पैक करवा रहे थे। लेकिन इससे पहले कि नाश्ता गेस्ट हाउस तक पहुंचता, पीछे से पत्नी अपने पूरे लश्कर के साथ आ धमकी। फिर क्या था, बीच सड़क ही पतिदेव का ऐसा हुलिया बिगड़ा कि देखने वालों की भीड़ लग गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अजय नाम के इस शख्स की शादी को 14 साल हो चुके हैं और उसके 2 बेटे भी हैं। पत्नी कविता का कहना है कि अजय रोज सुबह रोजगार की आड़ लेकर घर से निकलता था, लेकिन उसका असली ठिकाना कहीं और ही होता था। काफी समय से परिवार को उस पर शक था। बीते दिन जैसे ही कविता को भनक लगी कि उसके पति महाशय बृजघाट के एक गेस्ट हाउस में किसी महिला के साथ ठहरे हैं, तो उसने देरी नहीं की। परिजनों को साथ लिया और सीधे मौके पर धावा बोल दिया।

ये भी पढ़ें:- 'चौकी में पीटा, 15 हजार लिए'... संतकबीरनगर जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ/त, मचा हड़कंप

पत्नी जब मौके पर पहुंची, तो अजय एक दुकान पर छोले-भटूरे पैक करवा रहा था। पत्नी ने बिना वक्त गंवाए बाजार में ही उसकी क्लास लगा दी। खुद को घिरता देख अजय ने तुरंत सफाई दी कि मैं तो घर के क्लेश से तंग आकर अकेले यहां शांति ढूंढने आया था, मेरे साथ कोई औरत नहीं है। इस पर पत्नी ने तुरंत पलटवार करते हुए पूछा कि अगर अकेले आए थे, तो फिर छोले-भटूरे की दूसरी प्लेट किसके नाम की पैक हो रही थी? इस तीखे सवाल का जवाब पति के पास नहीं था। देखते ही देखते बाजार में अच्छा-खासा ड्रामा खड़ा हो गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

हंगामा बढ़ता देख मामला पास की पुलिस चौकी तक पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया-बुझाया। काफी देर की कहा-सुनी और आपसी सहमति के बाद मामला शांत हुआ, जिसके बाद पति-पत्नी चुपचाप अपने घर के लिए रवाना हो गए। भले ही पुलिस चौकी में मामला सुलझ गया हो, लेकिन बृजघाट के बाजार में छोले-भटूरे और पति की कुटाई की यह खबर पूरे इलाके में चटकारे लेकर सुनी और सुनाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!