स्कूल परिसर में दारू-मुर्गा पार्टी का वीडियो वायरल, भड़के लोग, शिक्षकों पर एक्शन

Edited By Anil Kapoor,Updated: 29 Sep, 2026 08:23 AM

of a liquor and chicken party on school premises goes viral

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में 2 शिक्षकों के कथित तौर पर स्कूल परिसर में शराब पीने और मांसाहारी भोजन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि...

Maharaganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में 2 शिक्षकों के कथित तौर पर स्कूल परिसर में शराब पीने और मांसाहारी भोजन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे शिक्षकों में से एक को पहले ही एक अलग मामले में निलंबित किया जा चुका है।

अधिकारियों के अनुसार, यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है, लेकिन रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में 2 शिक्षक स्कूल परिसर में शराब और मांस के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, एक शिक्षक स्कूल की रसोइया के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार करते हुए भी नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें:- फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से जमींदोज हुआ 2 मंजिला मकान: 2 मासूमों समेत 4 की मौ/त, दहल उठा इलाका

महराजगंज के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बीएसए सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग घटना से जुड़ी परिस्थितियों की पड़ताल कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!