सिरफिरे की घटिया करतूत: BA छात्रा की फर्जी ID बना वायरल की तस्वीरें, कॉलेज जाना बंद

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Sep, 2026 01:41 PM

person arrested for posting female student s photos and using a fake id

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बाहर रहकर निजी नौकरी करने वाले एक युवक पर अपने ही गांव की बीए की छात्रा की तस्वीर और वीडियो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट करने तथा उनके साथ अभद्र टिप्पणियां और गालियां लिखने का आरोप है। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बाहर रहकर निजी नौकरी करने वाले एक युवक पर अपने ही गांव की बीए की छात्रा की तस्वीर और वीडियो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट करने तथा उनके साथ अभद्र टिप्पणियां और गालियां लिखने का आरोप है। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद छात्रा ने कॉलेज जाना तक बंद कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामला एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के चिरैया का पुरवा (बिसौना) गांव का है। गांव निवासी अशोक कुमार यादव ने 23 सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी की तस्वीर और वीडियो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही है। पोस्ट के साथ अभद्र टिप्पणियां और गालियां भी लिखी जा रही थीं।

ये भी पढ़ें:- गन्ने के खेत से अचानक निकला तेंदुआ, महिला को घसीटकर उतारा मौ/त के घाट...चीख-पुकार से दहला इलाका

परिवार के मुताबिक, वे करीब 3 महीने से इस घटना से परेशान थे। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद छात्रा मानसिक तनाव में आ गई और उसने कॉलेज आना-जाना भी बंद कर दिया। परिवार ने पुलिस को संबंधित इंस्टाग्राम आईडी, फोटो, वीडियो और अन्य साक्ष्य सौंपे। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी उसी गांव का रहने वाला है और बाहर रहकर निजी नौकरी करता है। वह कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। आरोप है कि इसके बाद उसने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर छात्रा की तस्वीर और वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दिया। परिवार ने आरोपी पर समझौते के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।

पीड़ित परिवार ने आरोपी पर तमंचा लेकर घूमने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था। पिता के मुताबिक, आरोपी धमकी देता था कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इससे परिवार में भय का माहौल था। शिकायत मिलने के बाद एयरपोर्ट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि पुलिस फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, उससे किए गए पोस्ट और वायरल फोटो-वीडियो की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!