जब पुलिस को 100 पर फोन कर बुलाया शराबी, कहा- 10 दिन के लिए थाने ले चलो साहब...लत छूट जाएगी

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 05 Mar, 2021 03:22 PM

when the police called the police on 100 the alcoholic said

कहते हैं कि शराब की लत एक ऐसी लत है जो आसानी से नहीं छूटती है। इसे छूड़ाने के लिए लोग न जानें क्या-क्या उपाय करते हैं। मगर उत्तर प्रदेश लखनऊ में एक आदमी

लखनऊः कहते हैं कि शराब की लत एक ऐसी लत है जो आसानी से नहीं छूटती है। इसे छूड़ाने के लिए लोग न जानें क्या-क्या उपाय करते हैं। मगर उत्तर प्रदेश लखनऊ में एक आदमी अपनी नशे की आदत से इतना त्रस्त हो गया है कि उसने पुलिस को तीन बार फोन कर दिया और कहा साहब हमें थाने ले चलो।

दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स शराब छुड़वाने के लिए पुलिस थाने जाने की बात कह रहा है। वायरल वीडियो में युवक ने पुलिस को फोन कर दिया कि उसने अपराध किया है और उसे थाने ले जाया जाए। पुलिस उसके घर पहुंची तो वह शराब के नशे में था। उसका कहना है कि थाने में शराब मिलेगी ही नहीं तो उसकी शराब पीने की आदत छुट जाएगी।

पुलिस ने जब उससे पूछा कि क्या दिक्कत है ? तो उसने कहा शराब ज्यादा पीते हैं आप हमें 10-12 दिन के लिए थाने पर ले चलो वहां अधिकारी लोग शराब नहीं पीने देंगे..तो हमारी आदत छूट जाएगी। वहीं जब पुलिस ने उस आदमी को नशा मुक्ति केंद्र भेजने की बात कही तो वह घबरा गया और कहा नहीं आप थाने ही ले चलो।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!