Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 26 Jul, 2021 06:30 PM

उत्तर प्रदेश पुलिस का विवादों व अनुशासनहीनता से गहरा संबंध बन गया है। तभी तो आए दिन नए-नए कांड को अंजाम देकर ये सुर्खियों में बने रहते हैं। ताजा मामला इटावा
इटावाः उत्तर प्रदेश पुलिस का विवादों व अनुशासनहीनता से गहरा संबंध बन गया है। तभी तो आए दिन नए-नए कांड को अंजाम देकर ये सुर्खियों में बने रहते हैं। ताजा मामला इटावा जिले के एसएसपी ऑफिस का है। जहां जमकर शराब छलके और दावत मनाई गई। पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने हेड कांस्टेबल संजय कनौजिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इस बाबत इटावा के एसएसपी सिंह ने बताया कि शराब पार्टी का फोटो वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और पूरे मामले की विभागीय जांच एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र सिंह को सौंप दी गई है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटो को समाजवादी पार्टी के मंजीत यादव ने ट्वीट किया और कैप्शन के तौर पर लिखा था कि यह है योगी जी की पुलिस...मुख्य आरक्षी संजय कनौजिया इटावा में एसएसपी ऑफिस में हेड पेशी की पोस्ट पर हैं। जो आरक्षियों से तबादले के नाम पर अवैध वसूली करता है और ऑफिस में ही शराब पीता है इस पर क्या कार्रवाई होगी?