मैनपुरी लोकसभा और रामपुर-खतौली विधानसभा सीट पर मतदान खत्म, योगी सरकार ने विधानसभा में पेश किया 37,700 करोड़ का अनुपूरक बजट... पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरे

Edited By Prashant Tiwari,Updated: 06 Dec, 2022 07:38 AM

voting ends in mainpuri lok sabha and rampur khatauli assembly seat

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर व खतौली व‍िधानसभा सीट पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरु हुआ और शाम 6 बजे खत्म हो गया।सभी सीटो पर सीधे तौर पर मुकाबला बीजेपी और सपा के बीच में है।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर व खतौली व‍िधानसभा सीट पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरु हुआ और शाम 6 बजे खत्म हो गया।सभी सीटो पर सीधे तौर पर मुकाबला बीजेपी और सपा के बीच में है। मैनपुरी की बात करें तो मुकाबला भाजपा VS सपा में है। रामपुर में भी बीजेपी और सपा में मुकाबला है। वहीं खतौली में भाजपा की सपा की सहयोगी पार्टी रालोद से सीधी टक्कर है। मैनपुरी सीट पर मुलायम सिंह यादव की बहू ड‍िंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य के बीच मुकाबला है।

मैनपुरी लोकसभा और रामपुर-खतौली विधानसभा सीट पर मतदान खत्म, 8 दिसंबर को आएगा फैसला
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर व खतौली व‍िधानसभा सीट पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरु हुआ और शाम 6 बजे खत्म हो गया। सभी सीटो पर सीधे तौर पर मुकाबला बीजेपी और सपा के बीच में है। मैनपुरी की बात करें तो मुकाबला भाजपा VS सपा में है।

योगी सरकार ने विधानसभा में पेश किया 37,700 करोड़ का अनुपूरक बजट, 14000 करोड़ रुपए से पूरी होंगी नई योजनाएं
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन वित्त वर्ष 2022-23 का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। इसमें करीब 14 हजार करोड़ रुपये की नई योजनाओं का प्रावधान किया गया है।

खतौली विधानसभा में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न, 56.46% हुआ मतदान... मदन भैया ने प्रशासन पर लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश के खतौली विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव हुआ। इस सीट पर  प्रत्याशी के तौर पर RLD से मदन भैया और बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी मैदान में है।

मतदान करने पहुंची आज़म की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- पुलिस वोटरों को मार रही है नहीं डालने दे रही वोट
सपा नेता आजम खान की पत्नी डॉ ताज़ीन फातिमा डिग्री कॉलेज मतदान करने पहुंची। मतदान के बाद मीडिया के सामने अपनी पीड़ा बयां की। ताज़ीन फात्मा ने कहा कि हालात यह है कि यहां पर हर सड़क पर डेढ़ से 200 मीटर की दूरी पर पुलिस खड़ी हुई 

बढ़ती महंगाई और खराब कानून-व्यवस्था को लेकर सपा विधायकों ने दिया धरना, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
मैनपुरी लोकसभा और रामपुर एवं खतौली विधानसभा उपचुनावों में ‘‘सरकारी तंत्र के दुरुपयोग, बढ़ती महंगाई और खराब कानून-व्यवस्था' के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने विधान भवन परिसर में स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।

रामपुर उपचुनाव : पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पत्नी संग किया मतदान, बोले लड़ाई व्यक्ति से नहीं विचारधारा से
कद्दावर भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज रामपुर में हो रहे उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नकवी सुबह ही अपनी पत्नी के साथ चुनाव में वोट देने के लिए पहुंचे थे।

अखिलेश बोले- उपचुनाव में सत्ता का दुरुपयोग करने के बाद भी हार रही भाजपा, मैनपुरी में उधार का प्रत्याशी लड़ा रही है BJP
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा और रामपुर एवं खतौली विधानसभा के उपचुनाव में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सत्ता का जितना भी दुरुपयोग कर ले मगर सपा की जीत को नहीं रोक.

उपचुनाव के बीच ओम प्रकाश राजभर का सपा प्रमुख पर हमला कहा - पिता की विरासत बचा ले अखिलेश वहीं सपा की कामयाबी
उत्तर प्रदेश में लोकसभा व 2 विधानसभा सीटों पर 5 दिसंबर को हो रहे उपचुनाव के बीच सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। पंजाब केसरी से बात करते हुए राजभर ने कहा कि सपा प्रमुख अपने पिता की विरासत बचा ले वहीं सपा के लिए...

केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा आरोप- उपचुनाव में हार के डर से गुंडागर्दी और प्रशासन के दुरूपयोग का दुष्प्रचार कर रही है सपा !
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा और रामपुर एवं खतौली विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इसी बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर ट्वीट कर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा हार के डर से उपचुनाव वाली तीनों सीटों...

मैनपुरी के सर्वांगीण विकास के लिए आज वोट डालने जरूर जाएं: शिवपाल
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा और रामपुर तथा खतौली विधानसभा सीटों पर मतदान 7 बजे से शुरु हो गया है। वोट डालने से पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा के मतदाताओं से मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव -2022 में बढ़चढ़...

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!