मैनपुरी लोकसभा और रामपुर-खतौली विधानसभा सीट पर मतदान खत्म, 8 दिसंबर को आएगा फैसला

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Dec, 2022 05:59 PM

voting begins in mainpuri rampur and khatauli

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर व खतौली व‍िधानसभा सीट पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरु हुआ और शाम 6 बजे खत्म हो गया। सभी सीटो पर सीधे तौर पर मुकाबला बीजेपी और सपा के बीच में है। मैनपुरी की बात करें तो मुकाबला भाजपा VS सपा में है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर व खतौली व‍िधानसभा सीट पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरु हुआ और शाम 6 बजे खत्म हो गया।सभी सीटो पर सीधे तौर पर मुकाबला बीजेपी और सपा के बीच में है। मैनपुरी की बात करें तो मुकाबला भाजपा VS सपा में है। रामपुर में भी बीजेपी और सपा में मुकाबला है। वहीं खतौली में भाजपा की सपा की सहयोगी पार्टी रालोद से सीधी टक्कर है। मैनपुरी सीट पर मुलायम सिंह यादव की बहू ड‍िंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य के बीच मुकाबला है।

वहीं रामपुर सीट पर सपा ने आजम खान के करीबी आसिम राजा और बीजेपी के आकाश सक्सेना में मुकाबला है। खतौली विधानसभा उपचुनाव की बात करें तो भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। बीजेपी के विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी और रालोद के मदन भैया में कड़ा मुकबला है। हालांकि मतदाताओं कौन लुभा पाया है, इस बात का पता तो 8 दिसंबर को चलेगा जब चुनाव परिणाम सामने आएंगे।

LIVE UPDATES:-


● मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में 3 बजे तक 47% मतदान
● खतौली विधानसभा उपचुनाव में 3 बजे तक  40.2% मतदान
● रामपुर विधानसभा उपचुनाव में 3 बजे तक 26.32 % मतदान 
PunjabKesari
● मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में 1 बजे तक 31.35% मतदान
● खतौली विधानसभा उपचुनाव में 1 बजे तक  33.2 % मतदान
● रामपुर विधानसभा उपचुनाव में 1 बजे तक 19.01 % मतदान 


● मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 18.72% मतदान
● खतौली विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 20.70 प्रतिशत मतदान
● रामपुर विधानसभा उपचुनाव में 11 बजे तक 11.30% मतदान

●  यहां की जनता भारी बहुमत से डिंपल को जिताएगी: शिवपाल यादव
 प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मतदान जारी है। पुलिस का जो अभी तक दबाव था इसलिए हमें रातभर घूमना  पड़ा। जनता नेता जी को बहुत प्यार करती थी। अब नेताजी नहीं हैं तो उनकी   सीट पर SP प्रत्याशी डिंपल यादव हैं। यहां की जनता भारी बहुमत से डिंपल को जिताएगी।

● मैं इस क्षेत्र की बहू हूं: डिंपल
वोट डालने के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा कि मैनपुरी के लोगों ने बहुत प्यार दिया है। मैं इस क्षेत्र की बहू हूं।

● निष्पक्ष फैसला नहीं लिया जा रहा: अखिलेश  
अखिलेश यादव ने कहा कि अब हमें 2024 की अच्छी तैयारी करनी पड़ेगी। निष्पक्ष फैसला नहीं लिया जा रहा है। विरोध करने पर केस दर्ज कराए जाते हैं। चुनाव आयोग आंखें बंद करके बैठा है। 

● समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव सहित किया मतदान 
PunjabKesari

●वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपनी पत्नी सीमा नकवी के साथ लाइन में लगकर 37 रामपुर विधानसभा के उपचुनाव में बूथ नंबर 374 , दनियापुर स्थित बूथ पर मतदान किया।

PunjabKesari

● मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव
9:00 बजे तक 7.8% हुआ मतदान

● खतौली विधानसभा उपचुनाव
9:00 बजे तक 6.9% हुआ मतदान

● रामपुर विधानसभा उपचुनाव
9:00 बजे तक 3.97% हुआ मतदान

●  सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने सैफई ब्लॉक में मतदान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि डिंपल यादव (उपचुनाव के लिए पार्टी की उम्मीदवार) नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को जितने वोट मिलते थे, उससे तीन गुना ज्यादा वोट से जीतेंगे।
PunjabKesari
● आजम खान ने यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस लोगों को वोट डालने से रोक रही है। उन्हें मारा पीटा जा रहा है। जिसके चलते लोग पलायन कर रहे हैं। 
PunjabKesari
● सीएम योगी ने यूपी वासियों से की वोट करने की अपील, ट्वीट कर लिखा कि मैनपुरी लोकसभा, रामपुर व खतौली विधानसभा क्षेत्र के मतदाता भाइयो-बहनो! सुरक्षा, विकास व सुशासन के लिए आज मतदान अवश्य करें। हर वोट अमूल्य है। पहले मतदान-फिर जलपान!

 

● समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। जिसके चलते सपा ने सिलसलेवार ट्वीट किए हैं। सपा ने लिखा कि करहल विधानसभा के सेक्टर नंबर 5 में भटोहा ग्राम की बूथ संख्या 98 पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी का बूथ एजेंट नहीं बनने दे रहे, कर रहे गुंडई। संज्ञान ले चुनाव आयोग, हो कार्रवाई !


1. मैनपुरी उपचुनाव: मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हो रहा है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा और भाजपा की टक्‍कर है। इस सीट पर मुलायम सिंह यादव की बहू ड‍िंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य के बीच मुकाबला होगा।

वोटों का समीकरण
मैनपुरी में अगर वोटों के गणित को समझा जाए तो यहां तकरीबन 17 लाख के आसपास लोकसभा के कुल वोटर हैं। इनमें सबसे ज्यादा ओबीसी वोट बैंक लगभग 45 फीसदी है। इसमें भी सबसे ज्यादा यादव वोट बैंक मैनपुरी में है, जो लगभग 4 लाख 30 हजार से ज्यादा है। मुस्लिम वोट बैंक की बात करें तो वह भी लगभग 70 हजार के आसपास वोटर हैं। इस तरह समाजवादी पार्टी इन दोनों वोट बैंक के आधार पर अपने पक्ष में 5 लाख वोट मान रही हैं।

मैनपुरी लोकसभा सीट में यह विधानसभा क्षेत्र हैं शामिल
मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र
भोगांव विधानसभा क्षेत्र
किशनी विधानसभा क्षेत्र
करहल विधानसभा क्षेत्र
जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र

मैनपुरी में मतदान केन्‍द्र और मतदेय स्‍थल
मतदान केंद्र - 1608
मतदेय स्थल - 2239

मैनपुरी लोकसभा सीट पर इतने मतदाता
940372 - पुरुष मतदाता
802644 - महिला मतदाता
77 - अन्य मतदाता
1746895 - कुल मतदाता

2. रामपुर उपचुनाव: रामपुर में 10 उम्मीदवार मैदान हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच है। दावे दोनों ओर किए जा रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने को किसी से कम नहीं बता रहे हैं। किसके दावे में कितना दम है और कौन मतदाताओं को पसंद है, इस बात का पता तो 8 दिसंबर को चलेगा जब चुनाव परिणाम सामने आएंगे। विधानसभा क्षेत्र में 454 बूथ बनाए गए हैं। इस बार 3.88 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

रामपुर में आजम खां की प्रत‍िष्‍ठा दांव पर
रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान 5 दिसंबर को होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टी रवाना कर दी गई हैं। रविवार सुबह मंडी समिति में मतदान कर्मियों को बुलाया गया था। इसके बाद यहां से 454 पोलिंग पार्टी रवाना कर दी गईं। विधानसभा क्षेत्र में 18 मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं। इन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा छह जोनल मजिस्ट्रेट और 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं, जो मतदान के दौरान अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।

रामपुर विधानसभा सीट एक नजर में
206904        मतदाता पुरुष      
182052        मतदाता महिला
38               अन्य मतदाता
388994       कुल मतदाता

रामपुर में मतदान केन्‍द्र
कुल मतदान केंद्र 166
बूथों की संख्या   454
संवेदनशील मतदान केंद्र 18

3. खतौली उपचुनाव- खतौली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। मुजफ्फरनगर दंगे से जुड़े केस में सजा होने के बाद विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द हो गई थी। जिसके बाद खतौली सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। बीजेपी ने विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को मैदान में उतारा है। बीजेपी एक बार फिर खतौली सीट पर जीत का दावा कर रही है। कांग्रेस व बसपा के प्रत्याशी मैदान में न होने से रालोद और बीजेपी में सीधी टक्कर है। बता दें क‍ि खतौली में 3.16 लाख मतदाता हैं।

खतौली विधानसभा सीट एक नजर में
167070       पुरुष मतदाता
145348       महिला मतदाता
19              अन्य वोटर  
312446       कुल मतदाता

खतौली में मतदान केंद्र
कुल मतदान केंद्र  170
बूथों की संख्या     369
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!