Edited By Harman Kaur,Updated: 14 Jul, 2023 04:13 PM

Noida: अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए पाकिस्तान छोड़कर नेपाल के रास्ते अपने 4 बच्चों के साथ भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की प्रेम कहानी सुर्खियों में है। आए दिन सीमा हैदर को लेकर नए खुलासे हो रहे है...
Noida: अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए पाकिस्तान छोड़कर नेपाल के रास्ते अपने 4 बच्चों के साथ भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की प्रेम कहानी सुर्खियों में है। आए दिन सीमा हैदर को लेकर नए खुलासे हो रहे है। ऐसे में सीमा की बचपन की दोस्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो सीमा को 'साइको' कहती हुई नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तान यूट्यूब चैनल Syed Basit Ali के चैनल पर अपलोड किया गया है।
'बहुत बड़ी साइको हैं सीमा'
वीडियो में सीमा हैदर की बचपन की दोस्त कहती है कि 'वो (सीमा) बहुत बड़ी साइको थी। सौ बदमाश हो, वो एक बदमाश थी। वो जाने दो उसके पास, उसे भी तो पता चले। वह आगे कहती है कि, ''मैं सीमा की बचपन की दोस्त हूं। वो मुझे वीडियो देखकर ऐसा पहचानेंगी कि उसके पांव के नीचे से जमीन निकल जाएगी। सबसे ज्यादा उसे क्रिकेट का गेम खेलना पसंद था। पब्जी (PubG) से भी ज्यादा वो क्रिकेट खेलना पसंद करती थी। गेम खेलने के लिए वो बहुत बड़ी वाली साइको है।''
ये भी पढ़ें...
- वीडियो कॉल पर दिखाते थे अपना हिन्दूस्तान, मैं दिखाती थी पाकिस्तान- लव स्टोरी पर बोली सीमा हैदर
- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ मामले में 6 छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 9 को किया रस्टीकेट
'सीमा धोखेबाज है...वो किसी को भी धोखा दे सकती है'
सीमा की दोस्त कहती है कि सीमा धोखेबाज है। वो जो पाकिस्तान के साथ धोखा कर रही है, इसलिए मैं उसके खिलाफ हूं और उसको एक्सपोज करना चाह रही हूं। वो इस्लाम छोड़कर हिंदू बन गई है, कोई और मिलेगा तो हिंदू छोड़कर कुछ और भी बन सकती है। वो कुछ भी कर सकती है। वो बहुत ज्यादा शातिर है। जो अपने धर्म और देश के साथ धोखा कर सकती है, वो किसी के साथ भी धोखा कर सकती है।