दुबई से लाइव और हाथ में AK-47! मेरठ–बिजनौर लिंक वाला वीडियो वायरल, साइबर टीमों में मची खलबली—पुलिस ने शुरू की हाई-लेवल जांच

Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Nov, 2025 07:09 AM

viral video from bijnor meerut becomes a headache for the police

Bijnor News: बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र और मेरठ के 2 युवकों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मेरठ का आकिब दुबई से इंस्टाग्राम लाइव करता दिख रहा है और लाइव के दौरान वह AK-47 और ग्रेनेड जैसे हथियार दिखाता नजर आता...

Bijnor News: बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र और मेरठ के 2 युवकों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मेरठ का आकिब दुबई से इंस्टाग्राम लाइव करता दिख रहा है और लाइव के दौरान वह AK-47 और ग्रेनेड जैसे हथियार दिखाता नजर आता है। इसी लाइव में बिजनौर का युवक मैजुल भी जुड़ा दिखाई देता है। हथियारों की इस खुले प्रदर्शन ने पुलिस को तुरंत अलर्ट कर दिया।

बिजनौर पुलिस की तेजी—मैजुल के घर पहुंचकर पूछताछ
वीडियो की पुष्टि होने के बाद नांगल थाना पुलिस मैजुल के घर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। परिवार ने बताया कि मैजुल कई सालों से साउथ अफ्रीका में नाई का काम कर रहा है और वह पिछले 3–4 साल से भारत नहीं आया है। दूसरी तरफ, आकिब के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि वह सऊदी अरब में ड्राइवर का काम करता है और अक्सर इंस्टाग्राम लाइव में हथियार दिखाता रहता था।

बैंक खाते और लेनदेन की जांच शुरू
वायरल वीडियो को गंभीर मानते हुए बिजनौर पुलिस ने मैजुल के बैंक खातों, पैसों के लेनदेन, घरेलू–विदेशी ट्रांजैक्शन की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह भी देखा जा रहा है कि कहीं पैसों का इस्तेमाल किसी संदिग्ध या अवैध गतिविधि में तो नहीं किया गया। जांच अधिकारी लेनदेन की पूरी जानकारी खंगाल रहे हैं ताकि किसी संभावित नेटवर्क या गलत संपर्क का पता लगाया जा सके।

साइबर टीमें भी मैदान में—इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच
मेरठ और बिजनौर की साइबर क्राइम टीमें भी सक्रिय हो गई हैं। तकनीकी जांच में पता लगाया जा रहा है— आकिब को हथियार कहां से मिले? वह किन लोगों के संपर्क में है? सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने का मकसद क्या है? इंस्टाग्राम अकाउंट्स को तकनीकी रूप से स्कैन किया जा रहा है।

दो जिलों में चर्चा, लोग पूछ रहे—विदेश में बैठे युवकों को हथियार कैसे मिले?
वीडियो वायरल होने के बाद बिजनौर और मेरठ में यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया। लोग सवाल उठा रहे हैं कि विदेश में बैठे युवकों को भारी हथियारों तक पहुंच कैसे मिली। पुलिस ने कहा है कि —जांच गहराई से चल रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!