UP Weather today: बर्फीली हवाओं ने यूपी को गलन भरी ठंड से किया बेहाल, लखनऊ में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Dec, 2022 06:02 PM

up weather today icy winds made up suffer from melting cold

UP Weather today: बर्फीली हवाओं ने उत्तर प्रदेश को भी गलन भरी ठंड से बेहाल करना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में तमाम शहरों में अधिकतम और न्यूनतम पारे में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। आलम यह है कि लोग हाड़ कंपाती ठंड में...

लखनऊ, UP Weather today: बर्फीली हवाओं ने उत्तर प्रदेश को भी गलन भरी ठंड से बेहाल करना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में तमाम शहरों में अधिकतम और न्यूनतम पारे में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। आलम यह है कि लोग हाड़ कंपाती ठंड में घरों में दुबकने को मजबूर हैं। मंगलवार को राजधानी लखनऊ में ठंड ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो दिसंबर में 10 सालों में सबसे कम रहा, जबकि अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
PunjabKesari
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। इस बीच रात और सुबह कई जगह पर घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुई बूंदाबांदी की वजह से पारा लुढ़का है। इसके अलावा चिल विंड फैक्टर की वजह से भी तापमान गिरा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों और रेगिस्तानी इलाकों से आ रही हवाओं ने भी तापमान पर असर डाला है।
PunjabKesari
उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी
पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान व दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इस दौरान कहीं घना तो कहीं बेहद घना कोहरा छाया रहेगा। तीन-चार दिन बाद ही शीतलहर व कोहरे से कुछ राहत मिल सकती है। राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान मंगलवार को 0.5 डिग्री रहा। सोमवार को यहां तापमान शून्य डिग्री था।
PunjabKesari
किस जिले में कितना तापमान?
पिछले 72 घंटे से ताजनगरी आगरा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गोरखपुर में भी ठंडी हवाओं की वजह से दिन का पारा तीन डिग्री तक लुढ़क गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाहजहांपुर, बरेली और मेरठ के आस-पास के जिलों में भी ठंड का कहर लगातार जारी है। यहां भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आस-पास बना रहा। 2022 के अंतिम सप्ताह में राम नगरी अयोध्या में अचानक ठंड बढ़ गई है। राम नगरी में न्यूनतम तापमान साढ़े 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!