UP पुलिस का बड़ा कदम, 18 अक्टूबर तक सभी अफसरों व कार्मिकों की छुट्टी रद्द

Edited By Umakant yadav,Updated: 11 Oct, 2021 05:48 PM

up police s big step all leave of policemen canceled till october 18

निर्धारित त्योहारों और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा तय किए गए कार्यक्रमों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश पुलिस ने पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 18 अक्टूबर तक के लिए रद्द कर दी हैं। सोमवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

लखनऊ: निर्धारित त्योहारों और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा तय किए गए कार्यक्रमों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश पुलिस ने पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 18 अक्टूबर तक के लिए रद्द कर दी हैं। सोमवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

PunjabKesari
अपर महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने रविवार को जारी एक आदेश में कहा, “एसकेएम के कार्यक्रमों और त्योहारों के कारण 18 अक्टूबर तक सभी अवकाश रद्द किए जा रहे हैं।” आदेश में कहा गया, ‘किसी अपरिहार्य स्थिति में पुलिस मुख्यालय अवकाश की स्वीकृति/अनुमति देगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है।' राज्य में जहां दुर्गा पूजा और रामलीला चल रही है और 15 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा, वहीं एसकेएम ने तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गए चार किसानों के लिए मंगलवार को ‘अंतिम अरदास' की तैयारी है। एसकेएम ने 18 अक्टूबर को 'रेल रोको' कार्यक्रम की भी घोषणा की है।

इसके अलावा राजनीतिक दल राज्य में 2022 के चुनावों के लिए अपने लिए समर्थन जुटाने के लिए यात्राएं शुरू कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जहां मंगलवार को कानपुर से ‘समाजवादी विजय यात्रा' की शुरुआत करेंगे, वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल यादव भी उसी दिन मथुरा से यात्रा शुरू कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!