अतीक गैंग की 100 करोड़ की जमीन अब सरकारी! जहां था माफिया का खौफ, अब वहां बनेंगे ED और GST के दफ्तर

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Feb, 2026 07:23 AM

up news major action taken against atiq ahmed s henchmen in prayagraj

Prayagraj News: संगम नगरी में माफिया अतीक अहमद के गैंग 'IS-227' का वर्चस्व भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन प्रशासन अब उसकी जड़ों को उखाड़ने में जुटा है। जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अतीक गैंग के गुर्गों के कब्जे से 38 बीघा सरकारी जमीन.....

Prayagraj News: संगम नगरी में माफिया अतीक अहमद के गैंग 'IS-227' का वर्चस्व भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन प्रशासन अब उसकी जड़ों को उखाड़ने में जुटा है। जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अतीक गैंग के गुर्गों के कब्जे से 38 बीघा सरकारी जमीन मुक्त कराई है, जिसकी बाजार में कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

दस्तावेजों में हेरफेर कर किया गया था कब्जा
प्रयागराज के शहर पश्चिमी इलाके के नसीरपुर सिलना गांव में ग्राम सभा की इस बेशकीमती जमीन पर लंबे समय से माफिया के करीबियों का कब्जा था। जांच में सामने आया कि राजस्व दस्तावेजों में हेरफेर कर इस जमीन को निजी नामों पर दर्ज करा लिया गया था।

इन नामों पर थी जमीन
प्रशासनिक जांच के बाद अमानंउल्ला, एकबाल अहमद, गुलाम गौस, इश्तियाक अहमद और मोहम्मद बिटनिया के नाम कागजों से हटा दिए गए हैं। अब यह पूरी जमीन वापस ग्राम सभा के नाम दर्ज कर दी गई है।

एयरपोर्ट के पास बनेगी ED और GST की बिल्डिंग
डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद जमीन के उपयोग का खाका भी तैयार कर लिया गया है। एयरपोर्ट चौराहे के पास स्थित 9 बीघा जमीन की कीमत ही करीब 25 करोड़ रुपये है। इस जमीन पर अब प्रवर्तन निदेशालय (ED), GST विभाग और महिला हॉस्टल के भवन बनाने का प्रस्ताव है। जिला प्रशासन ने यह जमीन संबंधित सरकारी विभागों को आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रशासन का कड़ा संदेश
एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह और मुख्य राजस्व अधिकारी के अनुसार, माफियाओं द्वारा कब्जाई गई हर इंच जमीन वापस ली जाएगी। नसीरपुर सिलना की बाकी बची जमीन पर भी अन्य सरकारी विभागों के कार्यालय बनाए जाएंगे ताकि जनता को सुविधाएं मिल सकें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!