यूपी के मंत्री नंद गोपाल नंदी का जुबानी हमला, कहा- पिता को 'लात मारकर' सपा के स्वयंभू अध्यक्ष हैं अखिलेश

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 May, 2022 05:04 PM

up minister nand gopal nandi s verbal attack said akhilesh is the self

यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मानने से ही इनकार करते हुए कहा, ‘वह अपने पिता मुलायम सिंह...

शाहजहांपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मानने से ही इनकार करते हुए कहा, ‘वह अपने पिता मुलायम सिंह यादव को ‘लात मारकर’ सपा के स्वयंभू राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं, इसलिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथाकथित अध्यक्ष हैं। नंदी ने कहा कि यह वह लोग हैं जो मकान छोड़ते वक्त पानी की टोटी भी उखाड़ ले जाते हैं।

इतना ही नहीं कैबिनेट मंत्री ने राहुल गांधी के एक वायरल वीडियो को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा राहुल गांधी ने पूरी कांग्रेस पार्टी की लुटिया डुबो दी है। अब आलम ये है कि लोग अपने बच्चों का नाम ‘पप्पू’ रखने से भी बचते हैं। मंत्री ने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी ने कांग्रेस की लुटिया डुबो दी है तो दूसरी तरफ सपा के टीपू यानी अखिलेश ने सपा को डुबो दिया है।

उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस और सपा दोनों ही दलों को नकार दिया है। इनके पास अब राजनीति में करने के लिए कुछ नहीं है। समाजवादी पार्टी ने सत्ता में रहकर जमकर भ्रष्टाचार किया। अराजगता और गुंडाराज सपा की ही देन रहा है। उनके गुंडाराज को जनता अभी तक नहीं भूली। गुंडागर्दी के चलते ही जनता ने सपा को यूपी से समाप्त कर दिया है। अखिलेश यादव पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। इसके साथ ही कांग्रेस भी परिवारवाद के कारण खत्म होने को है। कांग्रेस ने इस भ्रष्टाचार कर इस देश को खोखला करने का काम किया है। जनता ने उनको समझ लिया और सत्ता से हमेशा हमेशा के लिए बाहर कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!